फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट के हैरान करने वाले ये चार फैसले, पाकिस्तान के खिलाफ मैच में हुए सही साबित

Mon, 17 Jun 2019 10:07 AM IST
Rajeev Rai राजीव राय, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली - फोटो : social Media
12वें वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का विजय रथ का आगे बढ़ना जारी है। दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया के बाद रविवार को टीम ने पाकिस्तान को भी करारी शिकस्त दी। मैनचेस्टर में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने विराट कोहली की अगुवाई में पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में 89 रनों से रौंद दिया।

इसी जीत के साथ वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पर अपना वर्चस्व कायम रखते हुए टीम इंडिया ने सातवीं बात जीत दर्ज करने में सफलता हासिल की। हालांकि मैच से पहले कप्तान विराट कोहली के कुछ फैसलों ने सभी को चौंकाया जो बाद में सही साबित हुए। तो आईए एक नजर डालते हैं विराट के उन हैरानी वाले फैसलों पर।


 
विज्ञापन

2 of 5
kuldeep yadav
बारिश और तेज हवा के बाद कहा जा रहा था कि पिच और मौसम तेज गेंदबाजों को मददगार साबित होंगे इसलिए सभी ने टीम में कुलदीप की जगह मोहम्मद शमी को खिलाने की बात कही थी लेकिन विराट ने शमी को ना खिलाकर कुलदीप पर दांव लगाया जो मैच में सही साबित हुआ।

कुलदीप ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए 9 ओवर में 1 मेडेन के साथ 32 रन देकर 2 अहम विकेट झटके। कुलदीप ने पहले बाबर (48) को बोल्ड किया और फिर फखर (62) को कैच करवाया।
विज्ञापन

3 of 5
हार्दिक पांड्या - फोटो : BCCI
टीम के मुख्य गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के चोटिल होकर मैच से बाहर हो जाने पर सीमित गेंदबाजों का सही तरीके से इस्तेमाल करना। 

भुवी के मैच से बाहर होने पर गेंदबाजों का सही समय पर उपयोग करना विराट के लिए बड़ी चुनौती थी। लेकिन विराट ने चुनौती स्वीकार करते हुए हार्दिक और विजय का बखूबी और सही समय पर इस्तेमाल किया और उसमें कामयाब भी रहे।

4 of 5
विजय शंकर - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के चोटिल होने पर टीम चयन को लेकर विराट के सामने बड़ी चुनौती आ गई थी।

सभी ने धवन की जगह राहुल को ओपनिंग और चौथे स्थान के लिए अनुभवी दिनेश कार्तिक को खिलाने का सुझाव दिया। हालांकि विराट ने कार्तिक की जगह विजय शंकर को खिलाने का बड़ा फैसला लिया।

बाद में मैच में विजय ने बल्लेबाजी में 15 रन, गेंदबाजी में 2 विकेट और फील्डिंग में 1 कैच पकड़कर 3-डी प्रदर्शन करते हुए विराट के फैसले पर मुहर लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ms Dhoni-Hardik Pandya - फोटो : social Media
वर्ल्ड कप से पहले टीम में चौथे स्थान को लेकर काफी सवाल खड़े किए गए थे लेकिन अब तक तीनों मुकाबलों में जिस तरह से इस स्थान का प्रयोग किया गया उससे लगता है टीम की समस्या दूर हो गई है।

टीम के फैसलों को देखा जाए तो उसने चौथे स्थान के लिए नई रणनीति अपनाई है जिसके तहत परिस्थिति के हिसाब से हार्दिक पांड्या, जाधव या धोनी का इस्तेमाल किया जाएगा और उनके बल्लेबाजी क्रम में बदलाव किया जाएगा।

फिलहाल ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के खिलाफ नंबर चार पर हार्दिक पांड्या को खिलाने का फैसला टीम के लिए सही साबित हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें