फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vinod Kambli Arrested: विनोद कांबली से लेकर श्रीसंत तक, दुनिया के पांच खिलाड़ी जिन्हें पुलिस कर चुकी है गिरफ्तार

Sun, 27 Feb 2022 08:24 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विनोद कांबली पर मुंबई के बांद्रा स्थित अपनी आवासीय सोसायटी के गेट पर कार से टक्कर मारने का आरोप लगा है। कांबली से पहले भी दुनिया के कई खिलाड़ी जेल की हवा खा चुके हैं। आइए उन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
विनोद कांबली और श्रीसंत - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के पूर्व क्रिकेट विनोद कांबली एक बार फिर से विवादों में हैं। उन्हें रविवार (27 फरवरी) को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। कांबली पर मुंबई के बांद्रा स्थित अपनी आवासीय सोसायटी के गेट पर कार से टक्कर मारने का आरोप लगा है। कांबली से पहले भी दुनिया के कई खिलाड़ी जेल की हवा खा चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 6
विनोद कांबली और उनकी पत्नी एंड्रिया हेविट - फोटो : सोशल मीडिया
कांबली खुद इससे पहले भी जेल जा चुके हैं। 2015 में उनके साथ-साथ उनकी पत्नी एंड्रिया हेविट पर भी नौकरानी ने कई आरोप लगाए थे। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। कांबली स्वभाव से गुस्सैल हैं। तब उन पर आरोप लगे थे कि पत्नी के साथ मिलकर नौकरानी को तीन दिन के लिए कमरे में बंद कर दिया था। कांबली अपने खेलने के दिनों में भी विवादों में रहते थे।
विज्ञापन

3 of 6
रूबेल हुसैन और अभिनेत्री नाजनीन अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
रूबेल हुसैन: बांग्लादेश के तेज गेंदबाज रूबेल हुसैन पर अभिनेत्री नाजनीन अख्तर ने बलात्कार का आरोप लगाया था। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। तीन दिनों तक हिरासत में रहने के बाद 2015 वर्ल्ड कप में भाग लेने के लिए उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था। रूबेल ने इंग्लैंड के खिलाफ बांग्लादेश को शानदार जीत दिलाई थी। इस कारण नाजनीन ने उनके ऊपर से इल्जाम वापस ले लिए थे।

4 of 6
ल्यूक पोमर्सबैक - फोटो : सोशल मीडिया
ल्यूक पोमर्सबैक: ऑस्ट्रेलिया के इस बाएं हाथ के बल्लेबाज को नौ अगस्त 2009 को ज्यादा मात्रा में शराब पीकर गाड़ी चलाने के कारण गिरफ्तार किया गया था। शराब पीकर उन्होंने एक अधिकारी पर हमला कर दिया था। इसके बाद कानूनी हिरासत से भाग गए थे। बाद में उन्होंने अपना गुनाह कुबूल किया। सजा के तौर पर पोमर्सबैक का ड्राइविंग लाइसेन्स भी रद्द हुआ थआ। उन पर जुर्माना भी लगाया गया था। इसके बाद मई 2012 में पोमर्सबैक पर भारतीय होटल में एक महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा था। उन्होंने उसके मंगेतर पर भी हमला किया था। इस कारण उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। बाद में मामला अदालत के बाहर सुलझने के कारण उन पर से सभी आरोप हटा दिए गए थे।
विज्ञापन

5 of 6
बेन स्टोक्स - फोटो : सोशल मीडिया
बेन स्टोक्स: इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स का भी विवादों से रिश्ता रहा है। 2017 में एक नाइट क्लब के बाहर मारपीट करने के कारण उन्हें  गिरफ्तार किया गया था। तब स्टोक्स को एक रात के लिए जेल की हवा खानी पड़ी थी। स्टोक्स के साथ एलेक्स हेल्स भी थी। इस ऑलराउंडर के वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच से बाहर कर दिया गया था। इससे पहले 2012 में भी इसी तरह की घटना में स्टोक्स गिरफ्तार हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
श्रीसंत - फोटो : सोशल मीडिया
श्रीसंत: आईपीएल 2013 में एक बड़ी घटना घटी थी। राजस्थान रॉयल्स के तीन खिलाड़ियों पर स्पॉट फिक्सिंग के आरोप लगे थे। अजीत चंदीला और अंकित चव्हाण के साथ श्रीसंत को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी के समय श्रीसंत नशे में थे। उन्हें लगा था कि नशे में होने के कारण उन्हें पकड़ा गया है। जांच समाप्त होने से पहले ही श्रीसंत सहित तीनों खिलाड़ियों का कांट्रैक्ट राजस्थान रॉयल्स ने रद्द कर दिया था। श्रीसंत पर आजीवन प्रतिबंध लगा था। बाद में इसे घटाकर सात साल किया गया था। अब वे घरेलू क्रिकेट में वापसी कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें