विजय शंकर
मैच के बाद शंकर ने कहा, 'मैंने पहले महंगा ओवर किया था, जिसके बाद अपने आप को साबित करने का मौका मिला। शंकर ने अपने पहले ओवर में 13 रन खर्च किए थे। उन्होंने कहा, मैं इस तरह के मौके के इंतजार में था। मैं दबाव में गेंदबाजी करना चाहता था ताकि अगर मैंने प्रदर्शन किया तो वो मुझ पर भरोसा करेंगे। मैं इस चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार था।'