फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: फाइनल हारने के बावजूद क्यों ठहाके लगा रहे थे विराट-युवी, शोएब मलिक का खुलासा

Wed, 17 Oct 2018 08:35 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
2017 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में टीम इंडिया को करारी हार झेलनी पड़ी थी। मगर इस शर्मनाक हार के बावजूद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली, युवराज सिंह पाकिस्तानी खिलाड़ी शोएब मलिक के साथ ठहाके लगाते नजर आए थे।
विज्ञापन

2 of 6
वह तस्वीर जमकर वायरल हुई थी। अब 2 साल बीतने के बाद उस फोटो से जुड़ा बड़ा खुलासा हुआ है। शोएब मलिक ने एक इंटरव्यू में बताया कि सब किस बात पर जोर-जोर से हंस रहे थे। दरअसल चैंपियंस ट्रॉफी के एक मैच में पाकिस्तान और वेस्टइंडीज आमने-सामने थी।
विज्ञापन

3 of 6
जहां शोएब मलिक और सईद अजमल ने मिलकर क्रिस गेल का एक ऐतिहासिक कैच ड्रॉप किया था। अब शोएब ने युवी-विराट के साथ ठहाका लगाते वायरल हुई उस तस्वीर से जुड़ी घटना का जिक्र किया है और बताया कि चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद हम सब इस कैच पर ही चर्चा कर रहे थे।

4 of 6
उस मैच में क्रिस गेल पाकिस्तानी गेंदबाजों की जबरदस्त धुनाई कर रहे थे। तभी गेल के बल्ले से ऊपर उठी गेंद को लपकने के लिए सईद अजमल भागे, क्योंकि बॉल की पोजिशन पर शोएब मलिक खड़े थे ऐसे में सईद ने शोएब के लिए बॉल छोड़ दी। शोएब समझ रहे थे कि सईद कैच पकड़ेंगे।
विज्ञापन

5 of 6
शोएब ने बताया कि वह कैच गिर गया तो मैंने अजमल से पूछा कि आपने पहले कैच पकड़ने की पोजिशन बना ली और फिर हाथ पीछे क्यों खिंच लिए फिर अजमल ने कहा मैं इसलिए बैठा था कि अगर कैच आपसे छूट जाए तो मैं पकड़ लूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वायरल हुई तस्वीर में विराट ने शोएब से वही पूछ रहे थे कि कैच कैसे ड्रॉप हुआ और यूट्यूब पर इस इंटरव्यू का पूरा वीडियो भी आप देख सकते हैं। याद हो कि पाकिस्तान ने भारत को चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में 180 रनों से हराया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें