फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजहब की दीवारें तोड़ जहीर ने की थी सागरिका से शादी, कुछ ऐसी है दोनों की लव स्टोरी

Sun, 14 Feb 2021 02:41 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जहीर खान, सागरिका घाटगे
कहते हैं कि मोहब्बत का कोई मजहब नहीं होता। वह जाति-पंथ और देश की सीमाओं से परे खुद में एक धर्म है। प्यार की खातिर लोग मजहब की दीवारें तोड़ अपने प्यार को पाने की हर कोशिश करते हैं और हासिल करके ही मानते हैं। कुछ ऐसी ही लव स्टोरी है टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान और एक्ट्रेस-मॉडल सागरिका घाटगे की। तो आइए हम आपको इस वैलेंटाइन डे के मौके पर बताते हैं इन दोनों की प्यार की कहानी...
 
विज्ञापन

2 of 7
जहीर खान-सागरिका - फोटो : सोशल मीडिया
जहीर और सागरिका की पहली मुलाकात काफी फिल्मी थी। कहा जाता है कि सागरिका और जहीर दोनों अपने खास दोस्तों के जरिए किसी पार्टी में मिले थे। इसके बाद दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया।

 
विज्ञापन

3 of 7
जहीर खान, सागरिका घाटगे
पूर्व भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह और हेजल की शादी में दोनों पहली बार साथ नजर आए थे। इसके बाद दोनों के बीच बातें होना शुरू हो गईं। दोनों पूरी शादी में साथ थे और काफी एन्जॉय भी किया था।

4 of 7
जहीर खान, सागरिका घाटगे
जहीर ने अपने घर वालों को अपनी और सागरिका की शादी के लिए बड़ी मुश्किल से मनाया। उनके घरवालों ने पहले सागरिका की फिल्म 'चक दे इंडिया' की सीडी मंगवाई और पूरी फिल्म देखी तब उसके बाद ही उन्होंने शादी के लिए हां बोला।
विज्ञापन

5 of 7
जहीर खान, सागरिका घाटगे
दरअसल, सागरिका का नाता शाही परिवार से है। सागरिका के पिता विजयसिन घटगे हिंदी फिल्मों के पॉपुलर सेलिब्रिटी हैं। साथ ही सागरिका की दादी सीता राजे घटगे इंदौर के महाराजा तुकोजीराव होलकर की बेटी थीं। सागरिका जब पढ़ाई कर रही थीं तभी से उन्हें एड फिल्मों में काम करने के ऑफर आने लगे थे।
विज्ञापन

6 of 7
जहीर खान, सागरिका घाटगे
वहीं, सागरिका ने एक इंटरव्यू में बताया कि मैं और जहीर दोनों ही मराठी हैं, लेकिन मुझे मराठी बोलनी नहीं आती, जबकि जहीर अच्छे से मराठी बोले लेते हैं। मेरे घरवाले क्रिकेट के बहुत बड़े फैन हैं। उन्हें (जहीर) मेरे घरवाले इसलिए भी ज्यादा पसंद करते हैं, क्योंकि वो अच्छी मराठी बोलना जानते हैं। मेरी मां को भी मराठी बोलनी नहीं आती, लेकिन जब वो मराठी में बात करते हैं तो उन्हें बहुत अच्छा लगता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जहीर खान, सागरिका घाटगे
इतना ही नहीं सागरिका आईपीएल में जहीर खान को सपोर्ट करने के लिए ग्राउंड पर भी दिखती रहती थीं। दोनों ने करीब डेढ़ साल तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर ये दोनों 23 नवंबर 2017 को शादी के बंधन में बंध गए। बता दें कि एक्ट्रेस के अलावा सागरिका नेशनल लेवल की हॉकी प्लेयर भी रही हैं। इसी वजह से वो फिल्म 'चक दे इंडिया' का हिस्सा बनी थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें