फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

USA U19 Team: क्या भारतीय मूल का है हर अमेरिकी खिलाड़ी? ऋषि कप्तान तो उत्कर्ष उपकप्तान, जानें सब का जन्मस्थान

Thu, 14 Aug 2025 08:32 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अंडर-19 विश्व कप में अमेरिकी टीम सुपर-6 में जगह नहीं बना पाई है। हालांकि, यह टीम इसलिए चर्चा में है, क्योंकि टीम में शामिल हर खिलाड़ी का नाम भारतीय है।
विज्ञापन
1 of 16
अमेरिका अंडर-19 टीम - फोटो : सोशल मीडिया
अंडर-19 विश्व कप 2024 का आयोजन दक्षिण अफ्रीका में हो रहा है। इस टूर्नामेंट का पबला चरण पूरा हो चुका है और 12 टीमों ने सुपर-6 में जगह बनाई है। चार टीमें अगले चरण में जगह नहीं बना पाई। इनमें अमेरिकी टीम भी शामिल है। इसी साल जून में टी20 विश्व कप का आयोजन वेस्टइंडीज और अमेरिका की सहमेजबानी में होना है। अमेरिका की टीम अंडर-19 विश्व कप में कुछ खास नहीं कर पाई, लेकिन इस टीम के हर खिलाड़ी का नाम भारतीय है। इस वजह से यह टीम चर्चा में है। यहां हम आपको टीम के हर खिलाड़ी के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन

ऋषि रमेश

2 of 16
ऋषि रमेश - फोटो : सोशल मीडिया
अमेरिकी टीम के कप्तान ऋषि रमेश का नाम ही भारतीय है। हालांकि, सितंबर 2005 में ऋषि का जन्म अमेरिका के टेक्सस में हुआ।
विज्ञापन

उत्कर्ष श्रीवास्तव

3 of 16
उत्कर्ष श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया
उत्कर्ष अमेरिकी अंडर-19 टीम के उपकप्तान हैं। उनका जन्म फरवरी 2007 में महाराष्ट्र के पुणे में हुआ था। इसके बाद वह अमेरिका पहुंचे और अब अमेरिकी टीम के लिए क्रिकेट खेल रहे हैं। वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं और ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं।

अमोघ रेड्डी अरेपल्ली

4 of 16
अमोघ रेड्डी अरेपल्ली - फोटो : सोशल मीडिया
अमोघ का जन्म मार्च 2006 में अमेरिका के कैलिफोर्निया में हुआ था। वह विकेटकीपर हैं और दाएं के बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन

आर्यन बात्रा

5 of 16
आर्यन बात्रा - फोटो : सोशल मीडिया
दाएं हाथ से बल्लेबाजी और मध्यम तेज गेंदबाजी करने वाले आर्यन मैरीलैंड में जन्मे हैं। उनका जन्म फरवरी 2005 में हुआ था।
विज्ञापन

रयान बगानी

6 of 16
रयान बगानी - फोटो : सोशल मीडिया
मार्च 2005 में जन्मे रयान बगानी के जन्मस्थान को लेकर आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

कुश भल्ला

7 of 16
कुश भल्ला - फोटो : सोशल मीडिया
सितंबर 2005 में कर्नाटक के बेंगलुरू में जन्मे कुश भल्ला भी अमेरिकी टीम का हिस्सा हैं। वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करने के अलावा बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज भी हैं।

प्रणव चेत्तिपलयम

8 of 16
प्रणव चेत्तिपलयम - फोटो : सोशल मीडिया
अक्तूबर 2005 में तमिलनाडु के चेन्नई शहर में जन्मे प्रणव भी अमेरिकी टीम का हिस्सा हैं। उनका पूरा नाम प्रणव अरुनन नतेसा चेत्तिपलयम है। वह बाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के ऑफ स्पिन गेंदबाज हैं।

आर्य गर्ग

9 of 16
आर्य गर्ग - फोटो : सोशल मीडिया
जून 2007 में न्यू जर्सी में जन्मे आर्य बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और बाएं हाथ से तेज गेंदबाजी भी करते हैं।

सिद्धार्थ कप्पा

10 of 16
सिद्धार्थ कप्पा - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ का जन्म जुलाई 2006 में न्यू जर्सी में हुआ था। वह दाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं।

भव्य मेहता

11 of 16
भव्य मेहता - फोटो : सोशल मीडिया
भव्य अमित मेहता का जन्म दिसंबर 2004 में ओहियो में हुआ था। वह दाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के ऑफ स्पिन गेंदबाज हैं।

आरिन नादकर्णी

12 of 16
आरिन नादकर्णी - फोटो : सोशल मीडिया
आरिन सुशील नादकर्णी अमेरिकी टीम का अहम हिस्सा हैं। दाएं हाथ का यह तेज गेंदबाज, दाएं हाथ से बल्लेबाजी भी करता है। उनका जन्म अगस्त 2006 में टेक्सस में हुआ था।

मानव नायक

13 of 16
मानव नायक - फोटो : सोशल मीडिया
मई 2006 में जन्मे मानव नायक दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। उनके जन्मस्थान को लेकर भी आधिकारिक जानकारी नहीं है।

पार्थ पटेल

14 of 16
पार्थ पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
मार्च 2006 में सेंट लुईस में जन्मे पार्थ मनीष पटेल भी अमेरिकी टीम का हिस्सा हैं। वह दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और दाएं हाथ से ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं।

अतींद्र सुब्रमण्यम

15 of 16
अतींद्र सुब्रमण्यम - फोटो : सोशल मीडिया
अमेरिकी अंडर-19 टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज अतींद्र सुब्रमण्यम दाएं हाथ से गेंदबाजी करते हैं। वह दाएं हाथ से ही बल्लेबाजी भी करते हैं। उनका जन्म सितंबर 2004 में जॉर्जिया में हुआ था।
विज्ञापन

आर्यमन सूरी

16 of 16
आर्यमन सूरी - फोटो : सोशल मीडिया
बाएं हाथ के बल्लेबाज आर्यमन सूरी का जन्म मार्च 2006 में हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें