फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urvashi-Pant: उर्वशी रौतेला-ऋषभ पंत में फिर बढ़ीं नजदीकियां? अभिनेत्री ने 'छोटू भैया' से हाथ जोड़कर मांगी माफी

Tue, 13 Sep 2022 06:09 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला पिछले कई दिनों से काफी चर्चाओं में हैं। पहले उन्होंने बिना नाम लिए भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत पर निशाना साधा था और उन्हें 'मिस्टर आरपी (RP), 'छोटू भैया' कहकर बुलाया था। अब उर्वशी ने पंत से माफी मांगी है।
विज्ञापन
1 of 8
ऋषभ पंत और हाथ जोड़कर माफी मांगतीं उर्वशी रौतेला - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला पिछले कई दिनों से काफी चर्चाओं में हैं। पहले उन्होंने बिना नाम लिए भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत पर निशाना साधा था और उन्हें 'मिस्टर आरपी (RP), 'छोटू भैया' कहकर बुलाया था। इसके बाद उर्वशी एशिया कप के दौरान यूएई में दिखी थीं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला - फोटो : सोशल मीडिया
वह भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान स्टेडियम में भी नजर आई थीं। अब उर्वशी ने हाथ जोड़कर 'मिस्टर RP' से माफी भी मांगी है। ऐसा लग रहा है कि दोनों ने बीते विवादों को पीछे छोड़ दिया है। अब सवाल यह उठता है कि क्या दोनों के बीच फिर से नजदीकियां बढ़ने लगी हैं? 
विज्ञापन

3 of 8
उर्वशी और ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, करीब एक महीने पहले उर्वशी ने एक इंटरव्यू में पंत का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा था। इंटरव्यू में उर्वशी ने किसी 'मिस्टर RP (आरपी)' के नाम का जिक्र किया था और उसके साथ उनका रिलेशिनशिप टूटने की पूरी कहानी बताई थी।

4 of 8
उर्वशी रौतेला, ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद सोशल मीडिया पर दावा किया गया था कि मिस्टर RP और कोई नहीं बल्कि पंत ही हैं। फिर सोशल मीडिया पर ही यह भी दावा किया गया था पंत ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाकर रौतेला को जवाब भी दिया था। पंत ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाकर उर्वशी का नाम लिए बिना उनका पीछा छोड़ने की अपील की थी। हालांकि, कुछ मिनट बाद उन्होंने अपनी स्टोरी डिलीट कर ली थी। 
विज्ञापन

5 of 8
उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
पंत के स्टोरी के जवाब में उर्वशी ने भी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया था। इसमें भी उन्होंने पंत का नाम लिए बिना उनको जवाब दिया था। पंत ने स्टोरी में लिखा था- मेरा पीछा छोड़ो बहन। इस पर उर्वशी ने पोस्ट किया- छोटू भैया को सिर्फ बैट-बॉल खेलना चाहिए। मैं कोई मुन्नी नहीं हूं जो बदनाम हो जाऊंगी, वह भी किड्डो डार्लिंग (छोटा बच्चा) तेरे लिए। रक्षाबंधन मुबारक हो। RP छोटू भैया। किसी शांत लड़की का फायदा नहीं उठाना चाहिए।
विज्ञापन

6 of 8
उर्वशी रौतेला, बाबर आजम और नसीम शाह - फोटो : सोशल मीडिया
इन विवादों के बीच एशिया कप के दौरान उर्वशी दुबई में भारत के मैच देखने के लिए पहुंचीं थीं। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तानी क्रिकेटर नसीम शाह के साथ एक एडिटेड वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें दोनों एक दूसरे को देखकर मुस्कुरा रहे थे।
विज्ञापन

7 of 8
नसीम शाह, उर्वशी रौतेला - फोटो : Social Media
बाद में नसीम शाह से जब पूछा गया कि क्या वह उर्वशी रौतेला को जानते हैं तो पाकिस्तानी क्रिकेटर ने पहचानने से साफ मना कर दिया था। इसके बाद उर्वशी ने उस पोस्ट के लिए माफी मांगी थी और कहा था कि यह गलती से उनसे शेयर हुआ। इस पर लोगों ने उर्वशी को खूब ट्रोल किया था।
विज्ञापन

8 of 8
उर्वशी रौतेला, ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
अब ऋषभ पंत को लेकर भी उर्वशी के सुर बदले-बदले से लग रहे हैं। ने ऋषभ पंत से माफी मांगी है वो भी हाथ जोड़कर। उर्वशी का एक चैनल को दिया गया इंटरव्यू सामने आया है। वीडियो में एक रिपोर्टर उर्वशी से पूछते हैं- आप घुमा फिराकर बोल रही हैं मैं आपसे सीधे पूछता हूं कि आप कोई मैसेज देना चाहती हैं ऋषभ पंत को? क्योंकि आपने कहा था फॉर्गिव एंड फॉर्गेट (Forgive And Forget)। इस सवाल पर उर्वशी हाथ जोड़ती हैं और कहती हैं सॉरी...आई एम सॉरी। अब उर्वशी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें