फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP T20 League में लगा फिल्मी तड़का: दिशा पाटनी-तमन्ना से लेकर जान्हवी तक, क्रिकेट हुआ एंटरटेनमेंट में तब्दील

Tue, 19 Aug 2025 02:46 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

अभिनेत्री दिशा पाटनी ने 'मुंडिया तू बच के रहना', 'बरेली का झुमका' और 'स्लो मोशन' पर अपने शानदार डांस से सबका ध्यान खींचा।
विज्ञापन
1 of 6
शुभम बंसल, अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश T-20 लीग (UPT20) के तीसरे संस्करण की शुरुआत का रंगारंग अंदाज लखनऊ के इकाना स्टेडियम में देखने को मिला। इस खास शाम में बॉलीवुड की चमक-दमक ने क्रिकेट का रोमांच और बढ़ा दिया। लोकप्रिय गायिका सुनिधि चौहान ने अपनी दमदार आवाज में हिट गीतों से दर्शकों को खूब मनोरंज किया।

विज्ञापन

2 of 6
यूपी टी20 लीग का रंगारंग आगाज - फोटो : शुभम बंसल, अमर उजाला

उनके 'देसी गर्ल’, ‘डिस्को दीवाने’ और ‘ऐसा जादू डाला रे’ जैसे ट्रैक्स पर फैन्स झूम उठे। इसके बाद, अभिनेत्री दिशा पाटनी ने 'मुंडिया तू बच के रहना', 'बरेली का झुमका' और 'स्लो मोशन' पर अपने शानदार डांस से सबका ध्यान खींचा।

विज्ञापन

3 of 6
यूपी टी20 लीग का रंगारंग आगाज - फोटो : शुभम बंसल, अमर उजाला

वहीं, अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने जैसे स्टेडियम में जान फूंक दी। उन्होंने 'दिलवालों के दिल का करार लूटने', 'झुमका गिरा रे', 'घाघरा' और 'तेरा नशा' जैसे गानों पर डांस किया और दर्शकों का मन मोह लिया। शाम का समापन सिधार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर के साथ हुआ।

4 of 6
यूपी टी20 लीग का रंगारंग आगाज - फोटो : शुभम बंसल, अमर उजाला

ये दोनों अपनी आने वाली मूवी 'परम सुंदरी' को प्रमोट करने आए थे। दोनों ने इस फिल्म के गानों पर डांस किया। शाम की रौनक सिर्फ खूबसूरत परफॉर्मर से नहीं, बल्कि शानदार शो से भी थी। लेजर लाइट, आतिशबाजी और ट्रॉफी अनावरण की गरिमा ने इसे यादगार बना दिया।

विज्ञापन

5 of 6
यूपी टी20 लीग का रंगारंग आगाज - फोटो : शुभम बंसल, अमर उजाला

इस मौके पर BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और यूपी टी20 लीग के अध्यक्ष डीएस चौहान ने लीग का औपचारिक रूप से उद्घाटन किया और कहा, 'ये लीग सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि यूपी के क्रिकेट प्रतिभाओं को IPL जैसे बड़े मंचों पर पहुंचाने की सीढ़ी है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
यूपी टी20 लीग का रंगारंग आगाज - फोटो : शुभम बंसल, अमर उजाला
पहला मुकाबला मेरठ मैवरिक्स और कानपुर स्ट्राइकर्स के बीच खेला गया, जहां माधव कौशिक की 31 गेंदों में 95 रन की सनसनीखेज पारी से मेरठ मावेरिक्स ने 86 रन से शानदार जीत दर्ज की। फाइनल मुकाबला छह सितंबर को होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें