फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

U-19 Asia Cup: 1.1 करोड़ में बिकने वाले 13 साल के वैभव लगातार दूसरे मैच में फेल, जापान के खिलाफ 23 रन बना सके

Mon, 02 Dec 2024 01:58 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह

सार

भारत और जापान के बीच मुकाबला शारजाह के मैदान में खेला गया। टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करते हुए वैभव ने कुछ शानदार ड्राइव्स और पुल शॉट्स खेले।
विज्ञापन
1 of 4
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : BCCI
अंडर-19 एशिया कप में भारत का मुकाबला जापान से हुआ। इस टूर्नामेंट में लोगों का ध्यान भारतीय टीम से ज्यादा 13 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पर है। हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ फ्लॉप रहने के बाद वैभव जापान के खिलाफ दूसरे मैच में भी कुछ खास नहीं कर सके। वह 23 गेंद में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ वैभव नौ गेंद में एक रन बना सके थे। हालांकि, अपनी 23 रन की पारी के दौरान वैभव ने कुछ अच्छे शॉट्स जरूर खेले। वैभव आईपीएल 2025 के लिए नीलामी में करोड़पति बने थे। वह नीलामी में बिकने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। वैभव को राजस्थान रॉयल्स ने 1.1 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। 
विज्ञापन

2 of 4
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : Twitter
भारत और जापान के बीच मुकाबला शारजाह के मैदान में खेला गया। टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करते हुए वैभव ने कुछ शानदार ड्राइव्स और पुल शॉट्स खेले। उन्होंने आयुष म्हात्रे के साथ पहले विकेट के लिए 65 रन की साझेदारी निभाई। म्हात्रे ने भी तेजतर्रार पारी खेली और 29 गेंद में छह चौके और चार छक्के की मदद से 54 रन बनाए। इन दोनों के अलावा जापान के खिलाफ आंद्रे सिद्धार्थ ने 35 रन और केपी कार्तिकेय ने 57 रन की पारी खेली। निखिल कुमार 12 और हरवंश सिंह एक रन बना सके। कप्तान मोहम्मद अमान ने शतक लगाया। 
विज्ञापन

3 of 4
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : Twitter
वैभव पाकिस्तान के खिलाफ सिर्फ एक रन बना सके थे। दुबई में खेले गए मैच में 13 साल के वैभव को अली राजा ने पवेलियन भेजा था। अंडर-19 एशिया कप में भारत अपने पहले मैच में पाकिस्तान से 43 रन से हार गया था। आईपीएल नीलामी में 13 साल के वैभव को राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा। इस खिलाड़ी का बेस प्राइस 30 लाख रुपये था और वह अपने बेस प्राइस से लगभग चार गुना ज्यादा दाम पर बिके।
विज्ञापन

4 of 4
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : Twitter
बिहार के वैभव ने सिर्फ 13 साल और 242 दिनों की उम्र में आईपीएल नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए सबसे कम उम्र के खिलाड़ी के रूप में इतिहास रच दिया था। वैभव को खरीदने के लिए राजस्थान और दिल्ली कैपिटल्स के बीच लड़ाई थी। सूर्यवंशी ने हाल ही में चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 टीम के खिलाफ भारत अंडर 19 टीम के लिए युवा टेस्ट में शतक जमाया था और वह यह श्रेय हासिल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बने। सूर्यवंशी ने उस मैच में 62 गेंद में 104 रन बनाए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें