फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये दो खिलाड़ी ऋषभ पंत को दिखा सकते हैं टीम इंडिया से बाहर का रास्ता

Tue, 06 Aug 2019 11:06 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
Rishabh Pant - फोटो : social Media
भारतीय टीम महेंद्र सिंह धोनी के विकल्प की तलाश में है। टीम मैनजमेंट की कोशिश है कि अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप से पहले वो धोनी के रिप्लेसमेंट की खोज पूरी कर लें। इस बात को ध्यान में रखते हुए युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को भरपूर मौके दिए गए। टेस्ट, टी-20 और वनडे तीनों फॉर्मेट में पंत टीम मैनेजमेंट की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे।

वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा टी-20 सीरीज में खेले दो मैचों में नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए पंत ने मात्र चार रन बनाए हैं। पंत ने अब तक खेले 17 टी-20 इंटरनेशनल मैच में 16.93 की मामूली औसत से 258 रन बनाए हैं।

पंत को टीम उस वक्त इतने अवसर मिल रहे, जिस समय कई विकेटकीपर बल्लेबाज टीम इंडिया में अपनी जगह बनाने के लिए दावेदारी ठोक कर रहे हैं। आइए जानते हैं ऐसे विकेटकीपर बल्लेबाजों के बारे में जो ऋषभ पंत को टीम इंडिया से बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 3
संजू सैमसन - फोटो : पीटीआई
संजू सैमसन पहले ऐसे बल्लेबाज हैं, जो ऋषभ पंत को चुनौती दे सकते हैं। आईपीएल में राजस्थान के लिए खेलने वाले सैमसन ने 93 आईपीएल के मैच में 2209 रन बनाए हैं। लिस्ट A के 78 मैच में 1779 रन बनाए हैं। वहीं, फर्स्ट क्लास के 53 मैच की 87 पारियों में 36.81 की औसत से 2945 रन बनाए हैं। जिसमें नौ शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं। संजू सैमसन ने टीम इंडिया के लिए एक ही अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
इशान किशन - फोटो : ipl
बाएं हाथ के बल्लेबाज इशान किशन आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं। किशन ने अब तक आईपीएल में 37 मैच खेलते हुए 695 रन बनाए हैं। फर्स्ट क्लास के 40 मैच की 69 पारियों में इशान ने 2538 रन बनाए हैं। लिस्ट के 56 मैच में 1818 रन बनाए हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अभी तक उनका डेब्यू नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें