ट्रेवर बायलिस
बेलिस को हालांकि यकीन नहीं है कि मोईन को ऊपर खिलाने का फैसला स्थायी है और उन्होंने संकेत दिए कि रूट के लिए अपनी भूमिका में वापस जाना संभव है। उन्होंने कहा, 'रूट हमेशा से कहते आए हैं कि उन्हें चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करनी है। वह समझता है कि मैं क्या कहना चाहता हूं, अगर हमारे पास तीसरे नंबर पर 50 की औसत से रन बनाने वाला खिलाड़ी है तो वह चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकता है, यह अच्छा रहेगा। लेकिन मुझे लगता है कि यह टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ है कि वह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करे।'