फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2018: डीविलियर्स नहीं इस खिलाड़ी को मिला 'बेस्ट कैच' का अवॉर्ड, चीते सी दिखाई थी फुर्ती

Mon, 28 May 2018 11:07 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
boult and devilliers
चेन्नई सुपरकिंग्स ने शेन वॉटसन (117*) की शानदार शतकीय पारी की बदौलत आईपीएल 2018 का खिताब अपने नाम कर लिया है। सीएसके ने फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही चेन्नई सुपरकिंग्स तीसरी बार आईपीएल का खिताब जीतने में सफल रही।
विज्ञापन

2 of 5
एबी डीविलियर्स और विराट कोहली
वहीं फैंस को उम्मीद थी कि आईपीएल में इस सीजन का सबसे बेहतरीन कैच पकड़ने का अवॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के धांसू खिलाड़ी एबी डीविलियर्स को मिलेगा। लेकिन यह अवॉर्ड गया दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाड़ी ट्रेंट बोल्ट की झोली में।
विज्ञापन

3 of 5
ट्रेंट बोल्ट
दिल्ली डेयरडेविल्स के ट्रेंट बोल्ट ने रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के खिलाफ खेले गए मैच में विराट कोहली का शानदार कैच लपका था, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ कैच का अवॉर्ड दिया गया।
 

 

4 of 5
virat kohli
आईपीएल के इस सीजन में जबर्दस्त कैच पकड़ने वाले खिलाड़ियों के लिस्ट में संजू सैमसन, विराट कोहली, एब डीविलियर्स, राशिद खान, ड्वेन ब्रावो, लुंगी एनगिडी और ट्रेंट बोल्ट कतार में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ट्रेंट बोल्ट
हालांकि बोल्ट को यह अवॉर्ड मिलने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस का खराब रिएक्शन देखने को मिला है। दरअसल फैंस को उम्मीद थी कि एबी डीविलियर्स के जबर्दस्त कैच के लिए उन्हें यह अवॉर्ड दिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें