फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगारुओं में दिखा अश्विन का खौफ, पहले टेस्ट में इस जूनियर खिलाड़ी की लेंगे मदद

Mon, 03 Dec 2018 04:24 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ashwin
बाएं हाथ के ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड पहले टेस्ट में ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन से निपटने के लिए टीम के जूनियर साथी हैरी नीलसन की मदद लेंगे। गौरतलब है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट छह दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा।
 
विज्ञापन

2 of 5
Travis Head
हेड की तरह ही बाएं हाथ के बल्लेबाज दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के नीलसन (100 रन) ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश और भारत के  बीच अभ्यास मैच के दौरान अश्विन (2/122) का सामना काफी अच्छी तरह किया। अश्विन को बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ काफी सफलता मिली है। ऑस्ट्रेलिया की अंतिम एकादश में कम से कम चार बाएं हाथ के बल्लेबाजों को जगह मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

3 of 5
ashwin virat
हेड ने कहा, 'नीलसन ने अभ्यास मैच में उसका अच्छी तरह सामना किया इसलिए मैं उससे बात (अश्विन का सामना करने को लेकर) करने को लेकर उत्सुक हूं। इससे पहले आईपीएल में मैंने अश्विन का सामना किया है पर टेस्ट क्रिकेट में उनके खिलाफ खेलने का अधिक अनुभव नहीं है। लेकिन हमारे पास ऐसे बल्लेबाज हैं जो स्पिन को अच्छी तरह खेल सकते हैं। देखिए ये सिर्फ एक स्पिनर की बात नहीं है। अगर हम छह दायें हाथ के बल्लेबाजों के साथ खेलते हैं तो वे रविंद्र जडेजा को खिलाएंगे जो अच्छे गेंदबाज हैं। मुझे लगता है कि यह अच्छा मुकाबला होगा।'

4 of 5
virat kohli
हेड का मानना है कि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज कोहली पर दबाव बनाने में सफल रहेंगे। विराट दो बार ऑस्ट्रेलिया का दौरा कर चुके हैं और इस दौरान एडिलेड में तीन शतक सहित कुल पांच शतक जड़ चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Travis Head
उन्होंने कहा कि मुझे उन्हें गेंदबाजी नहीं करनी इसलिए मुझे उनकी कमजोरी ढूंढने की जरूरत नहीं है। लेकिन मुझे लगता है कि स्थिति हमारे गेंदबाजों के नियंत्रण में होगी। हमारे तीन तेज गेंदबाजों का सामना करना आसान नहीं है। आखिर वह भी इंसान हैं। अगर हम उन पर पर्याप्त दबाव बनाने में सफल रहे तो यह काम कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें