भारत के कोच रहे और ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी ग्रेग चैपल ने करियर में 74 एकदिवसीय मैच की 72 पारियों में 40.18 की औसत से 2331 रन बनाए जिसमें 3 शतक और 14 अर्धशतक शामिल थे। इस दौरान उन्होंने 21 पारियों में 70 की औसत से 770 रनों का पीछा करते हुए बनाए थे। इन मैचों में ऑस्ट्रेलिया को जीत हासिल हुई थी।
विज्ञापन
2 of 10
हैंसी क्रोन्ये
- फोटो : getty
9 हैंसी क्रोन्ये
दक्षिण अफ्रीका के दिवंगत कप्तान हैंसी क्रोन्ये ने 188 मैचों की 75 पारियों में 38.64 की औसत से 5565 रन बनाए। जिसमें 2 शतक और 39 अर्धशतक शामिल हैं।
क्रोन्ये ने रनों का पीछा करते हुए 43 मैचों में 70.1 की औसत से 1682 रन बनाए हैं। इन सभी मैचों में दक्षिण अफ्रीका को जीत हासिल हुई।
विज्ञापन
3 of 10
ग्राहम थोर्प
- फोटो : getty
8 ग्राहम थोर्प
इंग्लैंंड के पूर्व बल्लेबाज ग्राहम थोर्प ने 82 एक दिवसीय मैचों की 77 पारियों में 37.18 की औसत से 2380 रन बनाए हैं। जिसमें 21 अर्धशतक शामिल हैं। थोर्प ने 21 मैचों में रनों का पीछा करते हुए 70.8 की औसत से 849 रन बनाए और इंग्लैंड को जीत दिलाई।
4 of 10
माइकल क्लार्क
- फोटो : getty
7 माइकल क्लार्क
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विश्वकप विजेता कप्तान माइकल क्लार्क ने करियर में 245 वनडे मैच खेले। इनकी 223 पारियों में 44.58 की औसत से 7981 रन बनाए हैं। जिसमें 8 शतक और 58 अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान क्लार्क ने 53 मैचों में 73.9 की औसत से 2142 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को रनों का पीछा करते हुए जीत दिलाई।
विज्ञापन
5 of 10
माइकल हसी
- फोटो : getty
6 माइकल हसी
मिस्टर क्रिकेट के नाम से विख्यात ऑस्ट्रेलिया क्रिकेटर माइकल हसी ने 185 वनडे की 157 पारियों में 48.15 की औसत से 5442 रन बनाए। जिसमें 3 शतक और 29 अर्धशतक शामिल हैं। हसी ने रनों का पीछा करते हुए 27 मैचों में 74.1 की औसत से 741रन बनाए और अपने बल्ले के दम पर अपनी टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन
6 of 10
dinesh chandimal
5 दिनेश चांदीमल
श्रीलंंका के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश चांदीमल ने 119 वनडे मैचों की 108 पारियों में 34.46 की औसत से 3033 रन बनाए हैं जिसमें 4 शतक और 20 अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान चांदीमल ने रनों का पीछा करते हुए 81.5 की औसत से 815 रन बनाए। और अपनी टीम को जीत दिलाई। सफल चेज के दौरान वह केवल एक बार आउट हुए।
विज्ञापन
7 of 10
एबी डीविलियर्स
- फोटो : getty
4. एबी डिविलियर्स
दक्षिण अफ्रीका के तूफानी बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने रनों का पीछा करते हुए 53 मैचों में 81.5 की औसत से 2363 रन बनाए हैं।
8 of 10
माइकल बेवेन
- फोटो : getty
3. माइकल बेवेन
माइकल बेवेन ने 45 मैचों में 86.3 की औसत से 1725 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया को जात दिलाई।
9 of 10
विराट कोहली
- फोटो : PTI
2. विराट कोहली
विराट ने विराट ने 175 मैचों की 167 पारियों में 52.85 की औसत से 7505 रन बनाए हैं। इस दौरान विराट ने 58 मैचों में रनों का पीछा करते हुए 3360 रन बनाए। विराट का औसत 86.2 का है। इन सभी मैचों में टीम इंडिया को जीत हासिल हुई है।
1. महेंद्र सिंह धोनी
282 मैच की 245 पारियों में 50.94 की औसत से 9069 रन बनाए हैं। इस दौरान धोनी ने 61 अर्धशतक और 9 शतक बनाए हैं। सफल चेज करते वक्त एमएस धोनी का औसत 102.1 का है। धोनी ने 61 मैचों में सफलता पूर्वक रनों का पीछा करते हुए 2348 रन बनाए हैं।