फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी-20 की वो पांच धमाकेदार पारियां, जो बनाती है रोहित को फटाफट क्रिकेट का 'हिटमैन'

Sun, 15 Sep 2019 08:07 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रोहित शर्मा
टीम इंडिया 15 सितंबर से दक्षिण अफ्रिका के खिलाफ टी-20 सीरीज का आगाज करेगी। इस सीरीज में सबकी निगाहें टीम इंडिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा पर होंगी, क्योंकि चयनकर्ताओं ने उनपर एक और जिम्मेदारी संभालने का भरोसा दिखाया है। रोहित दक्षिण अफ्रिका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी पारी की शुरुआत करेंगे। रोहित शर्मा को दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। इसी वजह से रोहित को हिटमैन शर्मा भी कहा जाता है। रोहित शर्मा छोटे फॉर्मेट के स्टार खिलाड़ी हैं। टी-20 फॉर्मेट में भी रोहित के नाम चार शतक हैं। आज आपको बताते हैं रोहित के द्वारा टी-20 में खेली गई अब तक की पांच धमाकेदार पारियों के बारे में। 
विज्ञापन

2 of 6
रोहित शर्मा - फोटो : bcci
22 दिसंबर 2017 को भारत और श्रीलंका के बीच इंदौर में खेले गए टी-20 मुकाबले में रोहित शर्मा ने 43 गेंदों पर ताबड़तोड़ 118 रन की पारी खेली थी। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 260 रन बनाए थे। जिसमें रोहित शर्मा ने शतक लगाया था और केएल राहुल ने 49 गेंदों पर 89 रनों की पारी खेली थी। अपनी इस पारी में रोहित ने 12 चौके और 10 छक्के भी जड़े थे। भारत ने श्रीलंका को मैच जीतने के लिए 261 रनों का टारगेट दिया था, लेकिन श्रीलंका की टीम 18वें ओवर में ही 172 रनों पर सिमट गई। भारत ने ये मुकाबला 88 रनों से जीता था, और रोहित शर्मा को उनकी शानदार पारी के लिए मैन द मैच चुना गया था। 
विज्ञापन

3 of 6
rohit sharma
रोहित शर्मा ने 61 गेंदों में नाबाद 111 रन की धमाकेदार पारी वेस्टइंडीज के खिलाफ छह नवंबर 2018 को लखनऊ के मैदान पर खेली थी। इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में दो विकेट खोकर 195 रन बनाए थे। रोहित ने अपनी इस पारी में आठ चौके और सात छक्के जड़े थे। भारत ने ये मैच वेस्टइंडीज से 71 रन से जीता था। 

4 of 6
rohit sharma 100
ये पारी रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसी मैदान पर खेली थी, जहां टीम इंडिया अफ्रीकी टीम के खिलाफ टी-20 सीरीज का पहला मैच खेलने जा रही है। दो अक्टूबर 2015 को धर्मशाला के मैदान पर हिट मैन ने ने 66 गेंदों पर 106 रन की शानदार पारी खेली थी। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में रोहित शर्मा की 106 रनों की पारी की बदौलत 199 रन बनाए थे। अपनी इस पारी में रोहित ने 12 चौके और पांच छक्के लगाए थे, लेकिन भारतीय टीम यह मैच दक्षिण अफ्रीका से सात विकेटों से हार गई थी।
विज्ञापन

5 of 6
ROHIT SHARMA SIX
इंग्लैंड के खिलाफ आठ जुलाई 2018 को ब्रिस्टल में खेले गए इस मैच में रोहित शर्मा ने शानदार 100 रनों की पारी खेली थी। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 199 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसको भारतीय टीम ने एक ओवर रहते ही हासिल कर लिया था। रोहित शर्मा ने इस मैच में 56 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाए थे। इस पारी में रोहित ने पांच छक्कों के साथ 11 चौके भी लगाए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रोहित शर्मा - फोटो : social Media
रोहित शर्मा ने 27 जून 2018 को आयरलैंड के खिलाफ डब्लिन में हुए मैच 61 गेंदों पर 97 रन की पारी खेली थी। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 208 रन बनाए थे। जिसके जवाब में आयरलैंड की टीम नौ विकेट खोकर 132 रन ही बना पाई। रोहित ने अपनी इस पारी में आठ चौके और पांच छक्के लगाए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें