फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL में बोलती थी इन 11 खिलाड़ियों की तूती, अब फ्रैंचाइजी का उठ गया विश्वास

Tue, 30 Jan 2018 08:20 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 12
ipl
आईपीएल सीजन 11 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हो चुकी है। इस सीजन में कई खिलाड़ियों पर फ्रैंचाइजियों ने जमकर रुपये लुटाए, तो कई खिलाड़ियों को खाली हाथ घर लौटना पड़ा। आइए जानते हैं ऐसे ग्याराह बड़े क्रिकेटर्स के बारे में जिन्हें खरीदने में इस साल किसी फ्रैंचाइजी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई।
विज्ञापन

2 of 12
guptill
मार्टिन गप्टिल
किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलने वाले न्यूजलैंड के क्रिकेटर मार्टिन गप्टिल खराब फॉर्म की वजह नीलामी में नहीं खरीदे गए। आइए इनके आईपीएल करियर पर एक नजर डालें।

मैच- 10
रन- 189
स्ट्राइक रेट- 132.16
 
विज्ञापन

3 of 12
लेंडल सिमंस - फोटो : ESPN
लैंडल सिमंस
इस सीजन में लगभग सभी फ्रैंचाइजी अपनी टीम के लिए मजबूत ओपनर बल्लेबाज खरीद चुकी थीं। शायद इस वजह से इस खिलाड़ी को किसी फ्रैंचाइजी ने खरीदना सही नहीं समझा।

मैच- 29
रन- 1079
स्ट्राइक रेट- 126.64

 

4 of 12
हाशिम अमला - फोटो : BCCI
हाशिम अमला
पिछले सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलने वाले हाशिम अमला पर इस सीजन में किसी ने दांव नहीं खेला। फ्रैंचाइजियों के मुताबिक वह टी-20 फॉर्मेट के खिलाड़ी नहीं हैं।

मैच- 16
रन- 577
स्ट्राइक रेट- 141.76

 
विज्ञापन

5 of 12
Shaun Marsh
शॉन मार्श
सीजन-1 में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले शॉन मार्श लंबे समय से टी-20 क्रिकेट से दूर हैं। इस वजह से कोई भी फ्रैंचाइजी इस खिलाड़ी पर महंगा दांव खेलने का जोखिम नहीं उठा सकती।

मैच- 71
रन- 2477
स्ट्राइक रेट- 132.74

 
विज्ञापन

6 of 12
eion morgan - फोटो : File
इयोन मॉर्गन
पिछले सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल चुके इयोन मॉर्गन अपनी खराब फॉर्म के चलते इस सीजन में फ्रैंचाइजियों को प्रभावित नहीं कर सके।

मैच-52
रन- 854
स्ट्राइक रेट- 121.13

 
विज्ञापन

7 of 12
irfan pathan
इरफान पठान
लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे ऑलराउंड खिलाड़ी इरफान पठा को इस सीजन में किसी ने नहीं खरीदा। हालांकि डोमेस्टिक क्रिकेट में पठान ने पिछले साल अच्छा प्रदर्शन किया था।

मैच-103
रन- 1139
विकेट- 80

 

8 of 12
ipl
रजत भाटिया
दिल्ली डेयरडेविल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी टीमों में ऑलराउंड की हैसियत से खेलने वाले रजत भाटिया भी इस साल आईपीएल में नहीं बिके। शायद इनके बेस प्राइस में फ्रैंचाइजी किसी और खिलाड़ी को खरीदना ज्यादा बेहतर सौदा समझती है।

मैच-95
रन- 342
विकेट- 71

 

9 of 12
ipl
मिचेल मैक्लेनाघन
न्यूजीलैंड के इस शानदार गेंदबाज को न खरीदे जाने पर सभी हैरान हैं। अच्छे प्रदर्शन के बाद इस साल आईपीएल में किसी ने इन्हें नहीं खरीदा है।

मैच-40
विकेट- 54

 

10 of 12
एडम जंपा - फोटो : ESPN
एडम जम्पा
ऑस्ट्रेलिया के इस स्पिनर को भी इस सीजन में किसी टीम ने नहीं खरीदा। शायद इन्हें टी-20 क्रिकेट का एक अच्छा स्पिन गेंदबाज नहीं माना जाता।

मैच-11
विकेट- 19

 

11 of 12
मलिंगा - फोटो : cricindex.com
लसिथ मलिंगा
पिछले कई सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए गेंदबाजी कमान संभालने वाले इस श्रीलंकाई खिलाड़ी मौजूदा फॉर्म को देखते हुए फ्रैंचाइजियों ने इन्हें नहीं खरीदा है।

मैच-110
विकेट- 154

 
विज्ञापन

12 of 12
ishant sharma
इशांत शर्मा
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा आईपीएल के पिछले किसी भी सीजन में बहुत ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाए थे। इस फॉर्मेट में उनकी पकड़ कमजोर होन की वजह से इस साल किसी फ्रैंचाइजी ने उन पर भरोसा नहीं दिखाया।

मैच-76
विकेट- 59
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें