फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी 2017: इंग्लैंड की पिचों पर ये 5 गेंदबाज ढाएंगे विरोधियो पर कहर

Wed, 24 May 2017 11:07 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
1 of 6
उमेश यादव और जसप्रीत बुमराह - फोटो : ESPN
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए संग्राम बिगुल बज गया है। क्रिकेट को कुछ लोग बल्लेबाजों का खेल मानते हैं, मगर बदलते वक्त में गेंदबाज ही जीत की रूपरेखा को शक्ल देते हैं। इंग्लैंड की पिचे पांरपारिक रूप से गेंदबाजों की मदद करती हैं और मौसम भी स्विंग के पक्ष में रहता है। । ऐसे में कुछ गेंदबाज अपनी टीम के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं। जानिए किन 5 गेंदबाजों पर होगी इस टूर्नामेंट में खास नजर:
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी 2017: इंग्लैंड की पिचों पर ये 5 गेंदबाज ढाएंगे विरोधियो पर कहर

2 of 6
मिचेल स्टार्क - फोटो : SELF
मिशेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया)
ऑस्ट्रेलिया पेस बैट्री की जान मिशेल स्टार्क टीम के लिए लंबे समय से स्विंग गेंदबाजी की कमान संभाले हुए हैं। 27 वर्षीय बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 65 मैचों में 129 विकेट चटकाए हैं। कई बार इंजरी के बावजूद उन्होंने खुद को वर्ल्ड क्लास पेसर के रूप में स्थापित किया है। इस साल अंतिम क्षणों में चैंपियंस ट्रॉफी से नाम वापस लेने वाले स्टार्क अपनी ओर ध्यान आकर्षित कर सकते हैं।
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी 2017: इंग्लैंड की पिचों पर ये 5 गेंदबाज ढाएंगे विरोधियो पर कहर

3 of 6
कागिसो रबाडा - फोटो : Wisden
कागिसो रबाडा (साउथ अफ्रीका)
आईसीसी रैंकिंग में मौजूदा नंबर 5 गेंदबाज कागिसो रबाडा ने 2 सालों में काफी नाम कमाया है। 34 मैचों में 57 विकेट चटका चुके रबाडा ने निरंतर अच्छा प्रदर्शन किया है। उनकी गेंदबाजी में धार और रफ्तार दोनों ही हैं। इंग्लैंड की परिस्थितियों में उनकी गेंदबाजी और भी निखर सकती है। इस साल न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली साउथ अफ्रीका टीम के रबाडा ने सबसे ज्यादा विकेट लिए थे।

चैंपियंस ट्रॉफी 2017: इंग्लैंड की पिचों पर ये 5 गेंदबाज ढाएंगे विरोधियो पर कहर

4 of 6
मुस्ताफिजुर रहमान
मुस्ताफिजुर रहमान (बांग्लादेश)
21 साल के युवा पेसर मुस्ताफिजुर रहमान इस प्रतियोगिता में बांग्लादेश की गेंदबाजी की अगुवाई करेंगे। 2015 में भारतीय बल्लेबाजी की कलई खोल देने वाले रहमान ने अपने डेब्यू मैच में ही 5 विकेट झटके थे। 14 वनडे में 36 विकेट ले चुके रहमान अपनी टीम के प्रमुख खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए रहमान का तोड़ निकाल पाना आसान नहीं है।
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी 2017: इंग्लैंड की पिचों पर ये 5 गेंदबाज ढाएंगे विरोधियो पर कहर

5 of 6
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : Getty
भुवनेश्वर कुमार (भारत)
डेथ ओवरों में गेंदबाजी करना भारत की सबसे बड़ी चिंता बनी रही है। भुवनेश्वर कुमार इस कठिन सवाल का जवाब साबित हो सकते हैं। पिछले 2-3 सालों में भुवी ने अंतिम ओवरों में अपने खेल को काफी सुधारा है। उनकी गति में तेजी आई है और लाइन-लेंथ बरकरार रहती है। आईपीएल में लगातार 2 बार पर्पल कैप जीतने वाले भुवनेश्वर का इस्तेमाल भारत के लिए फायदे का सौदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Mohammad Amir - फोटो : Getty
मोहम्मद आमिर (पाकिस्तान)
एक वक्त पर पाकिस्तान की 'पेस ब्रिगेड' का भविष्य समझे जाने वाले मोहम्मद आमिर का करियर स्पॉट-फिक्सिंग के साए में घिर गया। 5 साल बैन झेलने के बाद 2016 में क्रिकेट दुनिया में वापसी करने वाले आमिर ने शानदार खेल दिखाया है। यदि पाकिस्तान को इस चैंपियंस ट्रॉफी में खास जगह बनानी है, तो मोहम्मद आमिर शानदार प्रदर्शन करना ही होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें