फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चयनकर्ताओं पर भी गिर सकती है लोढा कमेटी की गाज

Wed, 04 Jan 2017 08:55 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
बीसीसीआई - फोटो : gg
सुप्रीम कोर्ट द्वारा बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर और सचिव अजय शिर्के को बर्खास्त करने के बाद बीसीसीआई में हलचल मची हुई है। बीसीसीआई  संचालन समिति के बाद लोढा कमेटी की गाज चयन समिति पर भी गिर सकती है। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

चयनकर्ताओं पर भी गिर सकती है लोढा कमेटी की गाज

2 of 4
MSK prasad - फोटो : Getty
लोढा समिति के अनुसार राष्ट्रीय चयन समिति में केवल वो ही सद्स्य हो सकते हैं जिनके पास टेस्ट क्रिकेट खेलने का अनुभव हो। ऐसे में बीसीसीआई की नवनिर्वाचित एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाली चयन समिति में दो सदस्य ऐसे हैं जिनके पास टेस्ट मैच खेलने का अनुभव नहीं है। ऐसे में गगन खोड़ा और जतिन परांजपे को अपने पद छोड़ने पड़ेंगे। ये दोनों तय शर्तों को पूरा नहीं करते। इसके साथ ही लोढा समिति के अनुशंसाओं के अनुरूप सीनियर चयनसमिति तीन सदस्यीय होनी चाहिए। फिलहाल समिति पांच सदस्यीय है जिसमें  एमएसके प्रसाद, देवांग गांधी, शरणजीत सिंह, गगन खोड़ा और जतिन परांजपे हैं। इनमें से प्रसाद, गांधी और शरणदीप सिंह टेस्ट क्रिकेटर रहे हैं। 

 
विज्ञापन

चयनकर्ताओं पर भी गिर सकती है लोढा कमेटी की गाज

3 of 4
गगन खोडा - फोटो : getty
बीसीसीआई ने सितंबर में जब चयन पैनल घोषित किया था तब अब बर्खास्त किए गए अध्यक्ष अनुराग ठाकुर और सचिव अजय शिर्के ने लोढ़ा पैनल की सिफारिशों को नजरअंदाज कर दिया था। लेकिन उस समय तक सुप्रीम कोर्ट ने अपना अंतिम फैसला नहीं दिया था। खोड़ा ने 2 वनडे और परांजपे ने 4 वनडे खेले हैं और इस तरह से वे उच्चतम न्यायालय से नियुक्त समिति द्वारा तय की गई शर्तों को पूरा नहीं करते।

 
विज्ञापन

चयनकर्ताओं पर भी गिर सकती है लोढा कमेटी की गाज

4 of 4
लोढा बीसीसीआई - फोटो : self
​संयुक्त सचिव अमिताभ चौधरी ने कहा, ‘मुझे अभी देखना होगा कि नए नियम क्या होंगे। अमूमन सचिव सीनियर टीम का समन्वयक होता है। उनकी अनुपस्थिति में संयुक्त सचिव बैठक बुलाता है।’ बोर्ड के अधिकारियों का मानना है कि खोड़ा और परांजपे के अब तक के अच्छे काम को देखते हुए उन्हें प्रतिभा समन्यवक बनाया जा सकता है। इसके लिए टेस्ट क्रिकेटर होना जरूरी नहीं है और खोड़ा और परांजपे इसमें फिट बैठ सकते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें