फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL के तीन धाकड़ रिकॉर्ड, जो शायद कभी नहीं टूट पाएंगे

Sat, 22 Aug 2020 08:53 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली - फोटो : pti
आईपीएल का आगाज 19 सितंबर से यूएई की जमीन पर होने वाला है। कुछ टीमें वहां पहुंच गई हैं, जबकि कुछ रवाना होने की तैयारी में हैं। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग को लेकर फैंस में गजब का उत्साह है। वो लगातार सोशल मीडिया पर अपनी पसंदीदा टीमों को शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस लीग की लोकप्रियता का एक कारण यह भी है कि इसमें दुनिया के दिग्गज क्रिकेटर खेलते हैं और जबरदस्त रिकॉर्ड बनाते हैं। आईपीएल में पिछले एक दशक से भी ज्यादा समय के दौरान कई ऐसे रिकॉर्ड बने हैं, जो शायद कभी नहीं टूटेंगे। आइए जानते हैं उनके बारे में...
विज्ञापन

2 of 4
विराट कोहली - फोटो : Social media
आईपीएल के एक सीजन में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। उन्होंने 2016 में 973 रन बनाए थे। उस सीजन में कोहली का बल्ला जमकर चला था। हालांकि इस जबरदस्त प्रदर्शन के बावजूद भी आरसीबी की टीम खिताबी जीत से दूर रही थी। कोहली का यह रिकॉर्ड आने वाले कई सालों तक शायद कोई भी खिलाड़ी नहीं तोड़ पाएगा।
विज्ञापन

3 of 4
अमित मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल में सबसे सफल भारतीय गेंदबाजों में अमित मिश्रा का नाम भी शुमार किया जाता है। उनके नाम आईपीएल में तीन हैट्रिक है, जो अन्य किसी गेंदबाज के नाम नहीं है। अमित मिश्रा ने 2008 के बाद 2011 और 2013 के आईपीएल में हैट्रिक ली है। अबतक 15 गेंदबाजों ने आईपीएल में हैट्रिक ली है, लेकिन अमित मिश्रा की तरह तीन बार यह कारनामा किसी ने नहीं किया।
विज्ञापन

4 of 4
अल्जारी जोसेफ
आईपीएल के मुकाबले की एक पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने का रिकॉर्ड पहले पाकिस्तानी गेंदबाज सोहैल तनवीर के नाम था। राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए तनवीर ने 14 रन देकर छह विकेट झटके थे, लेकिन इसे अल्जारी जोसेफ ने तोड़ दिया। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए अल्जारी जोसेफ ने 12 रन देकर छह विकेट चटकाए थे। इस रिकॉर्ड को भी तोड़ना इतना आसान नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें