फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो तीन विदेशी खिलाड़ी जो आते ही छा गए, एक ने तो IPL से पाक का नामो-निशान मिटा दिया

Mon, 08 Apr 2019 08:52 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कुगेलिन - फोटो : social media
इंडियन टी-20 लीग का 12वां संस्करण शुरू हो चुका है। मैचों की बात करें तो प्ले-ऑफ से पहले खेले जाने वाले 56 मैचों में 21 मैच खेले भी जा चुके हैं। पैसे और ग्लैमर से भरा टी-20 लीग हर साल देसी-विदेशी खिलाड़ियों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। यही कारण है कि हर खिलाड़ी इस लीग का हिस्सा होना चाहता है।

हालांकि अगले महीने से शुरू होने वाले विश्वकप की वजह से कई खिलाड़ी इस लीग में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। कुछ खिलाड़ी चोट की वजह से भी लीग से बाहर हैं। खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी और चोट की वजह से कुछ नए खिलाड़ियों को इस लीग में डेब्यू करने का मौका मिला। और कुछ ऐसे खिलाड़ी रहे जिन्होंने मौके का पूरा फायदा उठाते हुए अपने पहले ही मैच में दमदार प्रदर्शन करते हुए अपनी छाप छोड़ दी।

आईए जानते हैं ऐसे ही तीन विदेशी खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने पिछले हफ्ते टी-20 लीग में डेब्यू किया और डेब्यू मैच में ही छा गए।
विज्ञापन

2 of 4
बेहरेनडोर्फ - फोटो : social media
जेसन बेहरेनडोर्फ
 
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज बेहरेनडोर्फ ने टी-20 लीग के 15वें मुकाबले में वानखेड़े स्टेडियम में डेब्यू किया। अपनी तेज़ और उछाल भरी गेंदों के लिए पहचाने जाने वाले बेहरेनडोर्फ ने मैच में जबरदस्त शुरुआत की।

170 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम को बेहरेनडोर्फ ने पहले हो ओवर में रायुडु के रूप में झटका दिया। डेब्यू मैच के पहले ओवर में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने सिर्फ 1 रन देते हुए 1 विकेट लिए। उसके बाद बेहरेनडोर्फ ने अपने तीसरे ओवर में रैना का विकेट हासिल किया।

डेब्यू मैच में बेहरेनडोर्फ ने 4 ओवर की किफायती गेंदबाजी में 22 रन देकर 2 विकेट निकाले।
विज्ञापन

3 of 4
Alzarri Joseph
 
अल्जारी जोसेफ
 
कैरिबियाई खिलाड़ी अल्जारी जोसेफ जिन्होंने वेस्टइंडीज के लिए अभी तक एक भी टी-20 मैच नहीं खेला है, उन्होंने टी-20 लीग के 19वें मुकाबले में डेब्यू किया। लीग की मजबूत टीम हैदराबाद के खिलाफ अल्जारी ने डेब्यू करते हुए पहले ओवर की पहली ही गेंद पर ऑरेंज कैप होल्डर वार्नर को बोल्ड कर दिया।

इसके बाद जोसफ यहीं नहीं रुके और एक के बाद एक विकेट गिराते चले गए और 3.4 ओवर की गेंदबाजी में 1 मैडेन के साथ 12 रन देते हुए 6 विकेट अपनी झोली में डाल लिए।

इतना ही नहीं अल्जारी जोसेफ ने अपने डेब्यू मैच में ही 11 साल पुराने सोहैल तनवीर के बेस्ट गेंदबाजी के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। ये एकलौता ऐसा रिकॉर्ड था जो किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी के नाम था लेकिन अल्जारी ने उसे भी ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन

4 of 4
कुग्गेलैन - फोटो : social media
स्कॉट कुग्गेलैन

कीवी खिलाड़ी कुग्गेलैन ने अपने देश के लिए मात्र 4 टी-20 मुकाबले खेले हैं और बहुत कम लोग ही इनके बारे में जानते हैं। कुग्गेलैन को चोटिल लुंगी एनगीडी की जगह चेन्नई ने अपनी टीम में शामिल किया। 

लीग के 18वें मुकाबले में कुग्गेलैन को तब डेब्यू करने का मौका मिला, जब चेन्नई के मुख्य आलराउंडर खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो चोट की वजह से दो हफ्ते के लिए टीम से बाहर हो गए।

पंजाब के खिलाफ मैच में स्कॉट की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उनकी पहली ही गेंद पर छक्का लग गया। पहले दो ओवर में बिना किसी विकेट के इन्होंने 27 रन लुटा दिए। हालांकि आखिर के दो ओवर में इन्होने जबरदस्त वापसी करते हुए केएल राहुल और सरफराज खान का विकेट निकालने में सफलता हासिल की।

इस तरह कुग्गेलैन ने अपने डेब्यू मैच में 4 ओवर की गेंदबाजी में 37 रन देकर 2 विकेट झटके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें