फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व के तीन दिग्गज तेज गेंदबाज, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में चटकाए हैं 500 से अधिक विकेट

Wed, 05 Aug 2020 10:58 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
500 से अधिक टेस्ट विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना महामरी के दौरान जब क्रिकेट मैदान पर लौटा तो, इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने टेस्ट में 500 विकेट पूरे कर इतिहास रच दिया। तेज गेंदबाजों के लिए टेस्ट क्रिकेट में लगातार गेंदबाजी करना मुश्किल भरा काम होता है। विश्व क्रिकेट में एक से बढ़कर एक तेज गेंदबाज हुए, जिन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी इतिहास रचा है। अब तक कुल सात गेंदबाजों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 500 विकेट चटकाने का कारनामा किया है। इनमें से तीन तेज गेंदबाजों ने  ब्रॉड से पहले यह कमाल किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
जेम्स एंडरसन
जेम्स एंडरसन 
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के नाम 153 टेस्ट में 589 विकेट दर्ज हैं। एंडरसन मौजूदा सक्रिय तेज गेंदबाजों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। इसके साथ ही वह टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज भी हैं। 2017 में एंडरसन ने भी वेस्टइंडीज के क्रेग ब्राथवेट को अपना 500वां शिकार बनाया था।
विज्ञापन

3 of 4
ग्लेन मैक्ग्राथ 
ग्लेन मैक्ग्राथ 
दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्राथ ने124 टेस्ट में 563 विकेट चटकाए हैं। मैक्ग्राथ टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट हासिल करने वाले दूसरे तेज गेंदबाज थे, उन्होंने 2007 में यह कारनामा किया था। मैक्ग्राथ ने सबसे कम मैचों में 500 विकेट लिए हैं।
विज्ञापन

4 of 4
Courtney Walsh
कर्टनी वाल्श 
वेस्टइंडीज के दिग्गज तेज गेंदबाज कर्टनी वाल्श टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट चटकाने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज थे। वाल्श ने 2001 में ये कारनामा किया था। वाल्श के नाम 132 टेस्ट में 519 विकेट हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें