क्रिकेट के मुकाबलों में कहा जाता है कि 'कैचेज विन मैचेज', मतलब कैच ही मैच जिताते हैं। क्रिकेट में फील्डिंग सबसे अहम है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई शानदार कैच पकड़े गए हैं और छूटे भी हैं। 1999 वर्ल्ड कप के एक मैच के दौरान दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी हर्षल गिब्स ने स्टीव वॉ का कैच टपका दिया था, तब वॉ ने गिब्स से कहा था कि 'तुमने कैच नहीं, बल्कि वर्ल्ड कप को अपने हाथ से छोड़ दिया है।'
क्रिकेट में फील्डिंग आज के दौर में बेहद ही अहम हो गई। किसी भी मैच में खिलाड़ी गेंदबाजी या बल्लेबाजी में फेल हो जाए, तो साथी खिलाड़ी मैच को संभाल लेते हैं। मगर फील्डिंग में अगर आप चूके तो खेल का पासा पलट जाता है। भारतीय फील्डर्स ने भी कई लाजवाब कैच पकड़े हैं। आइए जानते हैं ऐसे कुछ जबरदस्त कैचे के बारे में, जिसने भारतीय क्रिकेट की तस्वीर को बदलकर रख दिया।