टीम इंडिया हालांकि सेमीफाइनल में हारकर टी-20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट से बाहर हो गई। लेकिन भारतीय प्रशंसकों के लिए यादें जरूर छोड़ गई।
विज्ञापन
टीम इंडिया के लिए यादगार रहेगा ये टी-20 वर्ल्ड कप, 6 कारण
2 of 8
- फोटो : pti
भारतीय टीम टूर्नामेंट में शानदार खेली लेकिन भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए खिताब अपने नाम नहीं कर सकी। लेकिन यह वर्ल्ड कप टीम इंडिया को 6 अच्छी यादें जरूर दे गया। पढ़ें, सिलसिलेवार।
विज्ञापन
टीम इंडिया के लिए यादगार रहेगा ये टी-20 वर्ल्ड कप, 6 कारण
3 of 8
- फोटो : pti
ईडन गॉर्डंस के मैदान में इस बार फाइनल खेलने का ख्वाब टीम इंडिया का पूरा नहीं हो सका लेकिन इसी मैदान में भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत हासिल की। यह बड़ी उपलब्धि टीम इंडिया ने जरूर अपने नाम की। पाकिस्तान के खिलाफ हुए लीग मुकाबले में भारत ने 6 विकेट से रोमांचक जीत हासिल की थी।
टीम इंडिया के लिए यादगार रहेगा ये टी-20 वर्ल्ड कप, 6 कारण
4 of 8
- फोटो : pti
वर्ल्ड कप चाहे वनडे हो या टी-20। आईसीसी द्वारा आयोजित हर बड़े टूर्नामेंटों में टीम इंडिया अपनी कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ अजेय रही है। इस बार भी भारत ने पाकिस्तान को हराकर यह रिकॉर्ड कायम रखा। वनडे वर्ल्ड कप 1992 से यह रिकॉर्ड कायम है। इस बार कोलकाता में हुए भारत बनाम पाक मैच में भारतीय खेमे ने मैदान में अपने बुरे रिकॉर्ड को भी ध्वस्त किया। इस मैच से पहले कोलकाता में पाकिस्तान ने वनडे और टी-20 मैचों में हमेशा भारत को हराया था।
विज्ञापन
टीम इंडिया के लिए यादगार रहेगा ये टी-20 वर्ल्ड कप, 6 कारण
5 of 8
- फोटो : getty
भारतीय टीम के लिए एक और यादगार पल बांग्लादेश के खिलाफ मैच रहा। हालांकि बांग्लादेश की क्षमता को भारतीय क्रिकेट प्रंशसक कम आंक रहे हों लेकिन मैच का रोमांच देखने लायक था। बांग्लादेश को आखिरी तीन गेंदों में 2 रनों की जरुरत थी लेकिन भारत ने यह मैच बांग्लादेश से छीनकर टूर्नामेंट में अपनी संभावनाएं बरकरार रखी थी।
विज्ञापन
टीम इंडिया के लिए यादगार रहेगा ये टी-20 वर्ल्ड कप, 6 कारण
6 of 8
- फोटो : getty
बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया का एक और यादगार लम्हा रहा। यह भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए किसी सपने से कम नहीं था। मैच के आखिरी ओवर में जब भारतीय पेसर हार्दिक पांड्या गेंदबाजी कर रहे थे और विपक्षी टीम को आखिरी एक गेंद पर दो रन चाहिए थे, उस वक्त धोनी की सूझबूझ काम आई। धोनी ने विकेटकीपिंग के दौरान अपने दाएं हाथ का ग्लव्स गेंद फेंके जाने से पहले ही उतार लिया था, मानो वह जानते हों कि बांग्लादेश के बल्लेबाज रन के लिए दौड़ेंगे। रणनीति के अनुसार ऐसा ही हुआ और धोनी ने स्टंप कर जीत भारतीय झोली में डाल दी।
विज्ञापन
टीम इंडिया के लिए यादगार रहेगा ये टी-20 वर्ल्ड कप, 6 कारण
7 of 8
- फोटो : pti
बांग्लादेश के बाद अगली चुनौती टीम इंडिया के लिए दिग्गज ऑस्ट्रेलिया थी। दोनों में से ही टीम को सेमीफाइनल का टिकट हासिल करना था। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के 82 नाबाद रनों की पारी की बदौलत भारत ने मैच जीता। हालांकि एक वक्त मैच ऑस्ट्रेलिया के पाले में जाते दिख रहा था। लेकिन आखिरी पलों में कोहली ने अपने बल्ले की धमक दिखाई और चमत्कारिक ढंग से मैच जीत लिया।
टीम इंडिया के लिए यादगार रहेगा ये टी-20 वर्ल्ड कप, 6 कारण
8 of 8
- फोटो : pti
भारतीय टीम के लिए आखिरी यादगार पल विराट कोहली से जुड़ा है। विराट कोहली पूरे टूर्नामेंट में टीम इंडिया के लिए संकटमोचक रहे। कई अहम मौकों पर उन्होंने टीम को न सिर्फ जीत दिलाई, बल्कि लाज बचाते हुए भारतीय फेंस का दिल भी जीत लिया। कोहली ने टूर्नामेंट में 3 फिफ्टी लगाई।