विजयवाड़ा में खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारतीय महिला टीम ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 2-0 से अपने नाम कर ली है। गेंदबाजों के बेहतरीन खेल के बाद बल्ले से स्मृति मंधना और कप्तान मिताली राज ने अपने हाथ दिखाते हुए मैच जिताऊ पारियां खेलीं।
विज्ञापन
आउट होकर भी इस भारतीय महिला क्रिकेटर ने रचा इतिहास
2 of 7
क्रिकेट
- फोटो : ESPN
टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी चुनी। वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 58 रनों तक उनके 4 विकेट गिर चुके थे। लेकिन फिर डीयान्ड्रा ड्रॉटिन की 63 रनों की पारी के बूते वेस्टइंडीज की टीम 50 ओवरों में 153/7 का स्कोर ही बना सकी।
विज्ञापन
आउट होकर भी इस भारतीय महिला क्रिकेटर ने रचा इतिहास
3 of 7
झूलन गोस्वामी
- फोटो : Cricket Country
भारत की तरफ से झूलन गोस्वामी और एकता बिष्ट ने 2-2 विकेट लिए। शिखा पांडे और राजेश्वरी गायकवाड़ ने 1-1 विकेट लिया। लक्ष्य के जवाब में भारत की थिरुषकामिनी सिर्फ दो रन बनाकर आउट हो गईं।
आउट होकर भी इस भारतीय महिला क्रिकेटर ने रचा इतिहास
4 of 7
स्मृति मंधना
- फोटो : ESPN
इसके बाद स्मृति मंधना ने 44 और मिताली ने 45 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। दीप्ति ने भी 32 रनों की पारी खेली। नियमित अन्तराल पर विकेट गिरने के बावजूद भारतीय टीम ने 38 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
आउट होकर भी इस भारतीय महिला क्रिकेटर ने रचा इतिहास
5 of 7
मिताली राज
- फोटो : ESPN
आईसीसी विमेंस चैंपियनशिप में अब भारतीय दक्षिण अफ्रीका को पीछे छोड़कर पांचवें स्थान पर पहुँच गई है। भारतीय टीम के 17 मैचों में फ़िलहाल 17 अंक हैं और वो वेस्टइंडीज से 5 अंक पीछे हैं। सीरीज का आखिरी मैच 16 नवम्बर को विजयवाड़ा में ही खेला जाएगा।
विज्ञापन
आउट होकर भी इस भारतीय महिला क्रिकेटर ने रचा इतिहास
6 of 7
थिरुष कामिनी
- फोटो : getty
लेकिन इससे बड़ी बात यह रही कि भारतीय खिलाड़ी थिरुष कामिनी ने बेहद अतीबोगरीब तरीके से इतिहास रचा। वो महिला क्रिकेट इतिहास में ऑबस्ट्रक्टिंग द फील्ड (फील्डिंग में रुकावट) आउट होने वाली दुनिया की पहली महिला खिलाड़ी बनीं।
आउट होकर भी इस भारतीय महिला क्रिकेटर ने रचा इतिहास
7 of 7
मोहिंदर अमरनाथ
- फोटो : getty
इससे पहले भारतीय बल्लेबाज मोहिंदर अमरनाथ ही इस तरह से आउट हुए हैं। अमरनाथ की भी फील्ड में रुकावट करने का दोषी पाया गया। उनके अलावा 5 अन्य पुरुष खिलाड़ियों को इस तरह आउट दिया गया है।