टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव ने इंग्लैंड के साथ आगामी टेस्ट श्रृंखला के लिए इन दो खिलाड़ियों को सबसे अहम बताया है। कपिल ने कहा कि ये दो खिलाड़ी भारतीय टीम के लिए निर्णायक भूमिका अदा करेंगे।
विज्ञापन
इंग्लैंड के खिलाफ इन दो भारतीयों को कपिल ने बताया ट्रंप कार्ड
2 of 4
टीम इंडिया
- फोटो : getty
ये दो खिलाड़ी हैं कप्तान विराट कोहली और भारतीय क्रिकेट टीम का अचूक ब्रह्मास्त्र बन चुके रविचंद्रन अश्विन। सोमवार को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में कपिल ने कहा कि हम इंग्लैंड के हाथों अपने घर में 2011, 2012 और 2014 में हार चुके हैं। यह हमें कभी नहीं भूलना चाहिए। भारतीय परिस्थतियों में यह टीम अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाती है। हमें अगर यह श्रृंखला जीतनी है तो कोहली और अश्विन को निर्णायक भूमिका अदा करनी होगी और मुझे उम्मीद है कि जिस तरह के फॉर्म में ये दोनों खिलाड़ी अभी हैं ये भारत के लिए निर्णायक साबित होंगे।
विज्ञापन
इंग्लैंड के खिलाफ इन दो भारतीयों को कपिल ने बताया ट्रंप कार्ड
3 of 4
टीम इंडिया
- फोटो : BCCI
कपिल ने आगे कहा, क्रिकेट एक टीम गेम है और इसमें एक या दो नहीं बल्कि सभी खिलाड़ियों का योगदान होना चाहिए। कुछ खिलाड़ी टीम में ऐसे होते हैं जो टीम में अग्रणी भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा, कभी-कभी क्रिकेट को मैं फुटबाल की तरह देखता हूं जहां कुछ खिलाड़ी गेंद को साथ मिलकर विपक्षी टीम के गोलपोस्ट तक ले जाते हैं लेकिन अधिकांश मौकों पर गोल स्ट्राइकर ही करता है। इसी तरह कोहली और अश्विन हमारे स्ट्राइकर हैं और बाकी खिलाड़ियों को उनकी मदद करनी होगी।
इंग्लैंड के खिलाफ इन दो भारतीयों को कपिल ने बताया ट्रंप कार्ड
4 of 4
हार्दिक पांड्या
- फोटो : espncricinfo
हार्दिक पंड्या को राजकोट में पदार्पण का मौका मिलेगा या नहीं। इस सवाल के जवाब में कपिल ने कहा कि मौका मिलेगा या नहीं यह मैं नहीं बता सकता क्योंकि यह पूरी तरह पिच और हालात पर निर्भर करता है लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि हार्दिक एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं उन्हें मौके मिलने चाहिए लेकिन टेस्ट टीम में अपनी जगह पक्की करने के लिए हार्दिक को काफी मेहनत करनी होगी।
कपिल देव ने ही धर्मशाला में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए वनडे मैच में हार्दिक पांड्या को वनडे की डेब्यू कैप दी थी। इसके बाद पांड्या ने मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता था।