फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं वो 5 कारण, जिनकी वजह से हमेशा याद रहेगी टीम इंडिया-श्रीलंका वन-डे सीरीज

Tue, 19 Dec 2017 09:27 AM IST
Presented by: विकास कुमार
विज्ञापन
1 of 6
team india - फोटो : File
टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खेले गए तीन वन-डे मैचों की सीरीज को भारत 2-1 से अपने नाम करने में कामयाब रहा। इसी के साथ टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए लगातार 8वीं सीरीज जीती। इस सीरीज में लंबे समय के बाद टीम इंडिया अपने कप्तान और मैच जिताऊ बल्लेबाज विराट कोहली के बिना उतरी और कप्तानी की कमान रोहित शर्मा को सौंपी गई। 

धर्मशाला में खेला गया पहले वन-डे में टीम इंडिया को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा, लेकिन रोहित एंड कंपनी ने मोहाली और विशाखापट्टनम वन-डे में जोरदार वापसी की और सीरीज जीतने में कामयाब रही। इस सीरीज जीत में टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई और कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। आइए जानते हैं उन रिकॉर्ड्स के बारे में जिनकी वजह से क्रिकेट जगत इस सीरीज को लंबे वक्त तक याद रखेगा...
विज्ञापन

2 of 6
रोहित शर्मा - फोटो : File
पहली बार टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा ने सीरीज के दूसरे वन-डे में ऐतिहासिक बल्लेबाजी करते हुए 208 रन की नाबाद पारी खेली। रोहित ने इस मैच में अपने वन-डे करियर का तीसरा दोहरा शतक जमाया और इस मामले में अब उनके आस-पास कोई भी बल्लेबाज नहीं है। 
विज्ञापन

3 of 6
एमएस धोनी - फोटो : twitter
सीरीज का अंतिम मैच विशाखापट्टनम में खेला गया और ये मैच महेंद्र सिंह धोनी के वन-डे करियर का 311वां मैच था। धोनी ने इस मैच में टीम इंडिया के दिग्गज कप्तान सौरव गांगुली के बराबर मैच खेलने की बराबरी कर ली। धोनी के नाम अभी 311 वन-डे की 268 पारियों में 9,898 रन हैं। 

4 of 6
शिखर धवन - फोटो : File
शिखर धवन ने आखिरी वन-डे में 100 रन की नाबाद पारी खेली और टीम इंडिया की जीत को आसान बना डाला। धवन को इस सीरीज मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। इसके अलावा धवन ने अपने वन-डे करियर में 4000 रन पूरे किए। कोहली के बाद धवन दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं जिसने इतनी तेजी से 4000 रन बनाए हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
हार्दिक पांड्या - फोटो : File
टीम इंडिया के नए ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने विशाखापट्टनम वन-डे में ऐसा कारनामा किया, जिसे 31 साल पहले दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव ने किया था। कपिल देव ने 1986 में एक साल में 27 मैच खेलकर बल्ले से 517 रन और गेंद से 32 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था। पांड्या ने तीसरे मैच में उनके इस रिकॉर्ड की बराबरी की। पांड्या के नाम इस साल 32 मैचों में 602 रन और 35 विकेट हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
टीम इंडिया - फोटो : ICC
इस सीरीज में कप्तान कोहली के बिना खेली टीम इंडिया ने जिस तरह से पहले मैच में हार का सामना किया, उसके बाद सवाल उठने लगे थे कि शायद कोहली के बिना टीम इंडिया कमजोर है। लेकिन इसके बाद टीम इंडिया ने जोरदार वापसी की और लगातार 8वीं सीरीज जीतकर ऑस्ट्रेलिया के सबसे ज्यादा सीरीज जीतने की बराबरी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें