फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोएब अख्तर की स्पीड से गेंदबाजी करते हैं ये 8 गेंदबाज, फिर भी नहीं तोड़ पाए 15 साल पुराना रिकॉर्ड

Sun, 01 Jul 2018 08:26 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
shoaib akhtar

क्रिकेट के नियम जिस तेजी से बल्लेबाज के पक्ष में जा रहे हैं एक गेंदबाज के लिए मैदान पर बच पाना उतना ही मुश्किल होता जा रहा है। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब तेज गेंदबाज के सामने आने से बल्लेबाजों की रूह कांप उठती थी। खासतौर पर पाकिस्तान के फर्राटा गेंदबाजों की तो बात ही कुछ और थी।

अब बात जब तेज गेंदबाजों की हो रही है तो भला पाकिस्तान की शान रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्तर को भला कैसे भूल सकते हैं। बुलेट ट्रेन की स्पीड से गेंद फेंकने वाले शोएब अख्तर के नाम सबसे तेज गेंद फेंकने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है। अख्तर ने साल 2003 के विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ 161.3 प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
shoaib akhtar
15 साल बीत जाने के बाद भी आज तक कोई गेंदबाज अख्तर के इस रिकॉर्ड को अपने नाम नहीं कर पाया है। हालांकि कई गेंदबाजों ने एड़ी-चोटी का जोर लगाकार इसे तोड़ने का पूरा प्रयास किया था, लेकिन किसी को कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन

3 of 11
शोएब अख्तर
ब्रेट ली, शॉन टैट, लसिथ मलिंगा, मिचेल स्टार्क, शेन बॉन्ड, डेन स्टेन और मिचेल जॉनसन जैसे सूरमा रिकॉर्ड के करीब तो पहुंचे, लेकिन तोड़ नहीं पाए। करीब डेढ़ दशक बीत जाने के बाद कुछ खिलाड़ी और निकलकर सामने आए हैं जो इस तूफानी गेंदबाज का रिकॉर्ड तोड़ आगे निकल सकते हैं।

बिली स्टेनलेक

4 of 11
billy stanlake
ऑस्ट्रेलिया का 23 वर्षीय यह फास्ट बॉलर थोड़ा और प्रयास कर अख्तर के इस रिकॉर्ड पर अपने नाम का झंडा गाड़ सकता है। न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 2018 में ही बिली ने 151.38 की स्पीड से गेंद फेंकी थी।
विज्ञापन

एडम मिलने

5 of 11
ADAM MILNE
तेज गेंद फेंकने के मामले में इस कीवी गेंदबाज का भी कोई तोड़ नहीं है। 40 वनडे और 19 टी-20 मैचों का अनुभव रखने वाले एडम मिलने ने कैरीबियाई टीम के खिलाफ 153.2 म से गेंद फेंकी थी।
विज्ञापन

पैट कमिंस

6 of 11
पैट कमिंस
शोएब अख्तर का रिकॉर्ड तोड़ने वालों में  पैट कमिंस का नाम भी शुमार है। पैट कमिंस 150 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद फेंक चुके हैं। इसके अलावा इनकी लाइन-लेंथ भी काफी शानदार है।
विज्ञापन

जोफ्रा आर्चर

7 of 11
Jofra Archer
आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले जोफ्रा आर्चर बेशक एक कैरीबियाई खिलाड़ी हैं, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि वह आगामी विश्व कप में इंग्लैंड के लिए खेलते नजर आएंगे। जोफ्रा 152.39 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद डाल चुके हैं।

कागिसो रबाडा

8 of 11
Kagiso Rabada
दक्षिण अफ्रीकी टीम के यंग ब्लड कागिसो रबाडा से भी उम्मीद की जा सकती है कि वह अख्तर का रिकॉर्ड तोड़ दें। यह 23 वर्षीय गेंदबाज लगातार 150 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद फेंक सकता है।

मिचेल स्टार्क

9 of 11
मिचेल स्टार्क - फोटो : SELF
लंबे समय तक दुनिया के नंबर एक गेंदबाज बने रहे मिचेल स्टार्क से भी उम्मीद की जा सकती है कि वह अख्तर का रिकॉर्ड तोड़ दें। स्टार्क 160.4 किलोमीट प्रतिघंटे की रफ्ता से गेंद फेंक चुके हैं। यह टेस्ट क्रिकेट में अब तक सबसे तेज फेंकी हुई गेंद थी जो उन्होंने रॉस टेलर को डाली थी।

कमलेश नागरकोटी

10 of 11
शिवम मावी और कमलेश नागरकोटी - फोटो : File
इसके अलावा कुछ भारतीय गेंदबाजों से भी अख्तर के रिकॉर्ड को ध्वस्त करने की उम्मीद की जा सकती है। अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के हिस्सा रहे नागरकोटी लगातार 150 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद फेंक सकते हैं।
विज्ञापन

शिवम मावी

11 of 11
shivam mavi
कमलेश नागरकोटी के अलावा इस लिस्ट में शिवम मावी का भी नाम है। आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए गेंदबाजी की कमान संभालने वाले शिवम मावी भी लगातार 150 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद फेंक सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें