पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ओपनर अहमद शहजाद हाल ही में डोप टेस्ट में फेल हुए। पाक ओपनर पर गांजा पीने का आरोप है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डोपिंग रोधी कानूनों के उल्लंघन करने पर उन्हें तीन से छह महीने के लिए निलंबित किया जा सकता है। हालांकि, शहजाद के डोप टेस्ट में फेल होने की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मगर वहां के स्थानिय अखबारों ने उनके नाम का खुलासा कर दिया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ट्विटर पर इस खबर की पुष्टि की, लेकिन उन्होंनें खिलाड़ी का नाम नहीं बताया।