फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 12 दिग्गजों के संन्यास से सूना हुआ क्रिकेट का गलियारा, एक से बढ़कर एक थे चैंपियन

Fri, 07 Dec 2018 06:50 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
cricketers
साल 2018 के समाप्त होने में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं। इस साल कई खिलाड़ियों के सितारे बुलंदियों पर रहे, तो कई दिग्गजों ने क्रिकेट को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। आइए इसी कड़ी में जानते हैं क्रिकेट जगत के उन सितारों के बारे में जिन्होंने साल 2018 में संन्यास लिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
rangana herath
श्रीलंका के बाएं हाथ के दिग्गज स्पिनर रंगना हेराथ ने इंग्लैंड के खिलाफ हालिया टेस्ट सीरीज के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदाई ली। इंग्लैंड के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में उन्होंने संन्यास की घोषणा की। हेराथ ने 93 टेस्ट में श्रीलंका का प्रतिनिधित्व किया और 28.08 की औसत से 433 विकेट चटकाए।
विज्ञापन

3 of 13
गौतम गंभीर
टीम इंडिया को दो बार विश्व चैंपियन बनाने वाले ओपनर बल्लेबाज गौतम गंभीर ने भी इसी साल क्रिकेट को अलविदा कहा। विश्व कप के सबसे बड़े हीरो गौतम गंभीर ने अपने क्रिकेट करियर में 58 टेस्ट खेलते हुए 4154 रन बनाए। जबकि 147 एकदिवसीय मैचौं में उनके नाम 5238 रन दर्ज हैं। गौतम गंभीर के नाम टेस्ट में 9 जबकि वन-डे में 11 शतक हैं।

4 of 13
एबी डीविलियर्स
दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज एबी डीविलियर्स ने भी क्रिकेट के तीनों फॉर्मेंट से संन्यास लिया। 14 साल के करियर में अपने बल्लेबाजी से क्रिकेट की दुनिया में लोहा मनवाने वाले दक्षिण अफ्रीका के घातक बल्लेबाज अब्राहम बेंजामिन डीविलियर्स के नाम एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड दर्ज हैं।  डीविलियर्स ने अपने क्रिकेट करियर में 114 टेस्ट, 228 वन-डे और 78 टी-20 मैच खेले हैं। 114 टेस्ट में उन्होंने 22 शतक और 46 अर्धशतक के साथ 8765 रन बनाए हैं जबकि 228 वन-डे में उन्होंने 25 शतक और 53 अर्धशतकों के साथ 9577 रन बनाए हैं। वहीं, टी-20 में उनके नाम 1672 रन दर्ज हैं।
विज्ञापन

5 of 13
एलिस्टर कुक
इंग्लैंड के महान बल्लेबाज एलिस्टर कुक ने इसी साल टीम इंडिया के खिलाफ अपने करियर का आखिरी व अंतिम टेस्ट मैच खेला। बता दें कि कुक ने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में 12254 रन बनाए हैं। कुक ने अपने डेब्यू और आखिरी टेस्ट में टीम इंडिया के शतक जड़ा था।
विज्ञापन

6 of 13
Mohammad Kaif
भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने भी इसी साल क्रिकेट से संन्यास ले लिया। टीम इंडिया की ओर से आखिरी मैच खेलने के करीब 12 साल बाद इस निचले क्रम के बल्लेबाज ने सभी तरह के प्रतिस्पर्धी क्रिकेट को अलविदा कह दिया। 37 वर्षीय कैफ को लॉर्ड्स पर 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ नेटवेस्ट ट्रॉफी फाइनल में 87 रन की मैच जिताने वाली पारी के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन

7 of 13
आर पी सिंह
किसी जमाने में टीम इंडिया के मुख्य तेज गेंदबाज रहे आरपी सिंह ने भी इसी वर्ष क्रिकेट को अलविदा कहा। 2007 में साउथ अफ्रीका में टीम इंडिया को टी-20 का विश्व कप दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले आरपी सिंह ने अपने करियर का आखिरी टेस्ट 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था।

8 of 13
प्रवीण कुमार
भारत के लिए तेरह वर्ष तक क्रिकेट खेलने वाले क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से 2018 में संन्यास लिया। प्रवीण कुमार ने केवल छह टेस्ट मैच खेले जिनमें उन्होंने 27 विकेट लिए। लॉर्ड्स टेस्ट में पांच विकेट लेने की उपलब्धि भी उनके नाम है। हालांकि बीमारी से पीड़ित होने के कारण 2011 वर्ल्डकप में वह जगह नहीं ले सके।

9 of 13
सुब्रमण्यम बद्रीनाथ
टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ियों में शुमार रहे तमिलनाडु के सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने भी क्रिकेट के सभी फॉर्मेटों से संन्यास लेने की घोषणा इसी वर्ष की। बद्रीनाथ ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 10 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने टीम इंडिया के लिए टेस्ट, वन-डे और टी-20 मैच भी खेल चुके हैं।

10 of 13
srinath arvind
कर्नाटक के अनुभवी तेज गेंदबाज श्रीनाथ अरविंद ने इस साल विजय हजारे ट्रॉफी फाइनल के बाद घरेलू क्रिकेट से संन्यास लिया। 33 वर्षीय मध्यम तेज गेंदबाज ने 56 फर्स्ट क्लास मैचों में 186 विकेट झटके जबकि 41 लिस्ट ए मुकाबलों में 57 विकेट लिए।

11 of 13
मुनफ पटेल
2011 विश्व कप चैंपियन टीम इंडिया के सदस्य रहे मुनाफ पटेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास इसी साल लिया।  2006 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डरबन में उन्हें टेस्ट पदार्पण का मौका मिला था। एक महीने के बाद मुनाफ ने वन-डे क्रिकेट में डेब्यू किया। मुनाफ पटेल का करियर चोटों से प्रभावित रहा, जिसकी वजह से वह 13 टेस्ट और 70 वन-डे ही खेल सके।

12 of 13
परविंदर अवाना
टीम इंडिया और दिल्ली के पूर्व तेज गेंदबाज परविंदर अवाना के खेल का भी यह आखिरी साल था। उन्होंने अपना आखिरी प्रथम श्रेणी मैच नवंबर 2016 में खेला था। वह दिल्ली के लिए नौ साल खेले और 2012 में भारत के लिए इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में दो टी-20 में हिस्सा लिया। इसके अलावा वह आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से भी खेल चुके थे।
विज्ञापन

13 of 13
ड्वेन ब्रावो
वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। हालांकि, वह विश्व की विभिन्न टी20 लीग्स में खेलना जारी रखेंगे। 35 वर्षीय ऑलराउंडर ने 2004 में डेब्यू किया और 14 साल के अपने करियर में 40 टेस्ट, 164 वन-डे और 66 टी20 इंटरनेशनल में देश का प्रतिनिधित्व किया। ब्रावो ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच दो साल पहले यानी सितंबर 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें