विराट कोहली
- फोटो : social media
कोहली ने सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि, विश्व कप से बाहर होने के बाद कुछ दिन काफी कठिन थे। जब तक टूर्नामेंट खत्म नहीं हो गया, तब तक हर बार जब हम उठते तो सुबह सबसे बुरा एहसास होता। सुबह आप उठते हैं और पूरे दिन किसी ना किसी काम में व्यस्त रहते हैं, लेकिन आप उस हार को नहीं भुला पाते। हम सभी प्रोफेशनल खिलाड़ी हैं, इसलिए हमें उस हार को भुलाकर आगे बढ़ना जरूरी होता है।