फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2019 की वो दो टीम जिनका प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय, नंबर 3 और 4 के लिए होगी खींचातानी

Thu, 25 Apr 2019 04:37 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
चेन्नई सुपकिंग्स
इंडियन टी-20 लीग का 12वां सीजन प्लेऑफ की तरफ बढ़ रहा है। हर टीम ने अपने कोटे के 14 मैच में से लगभग 10-10 मैच खेल लिए हैं। टूर्नामेंट के शुरुआत में जहां प्लेऑफ की तस्वीर साफ दिख रही थी वहीं टूर्नामेंट के आगे बढ़ने के बाद अब प्लेऑफ के लिए टीमों को अधिक जद्दोजहद करना पड़ रहा है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
csk
फिलहाल अभी एक ही टीम है जो प्लेऑफ में जगह बनाने में कामयाब रही है और वो टीम है धोनी की चेन्नई। धोनी सेना ने अभी तक 11 मैच खेले हैं जिनमें उनके 8 जीत के साथ 16 अंक हैं और वो अंक तालिका में नंबर 1 पर हैं। चेन्नई का रन रेट भी +0.091
विज्ञापन

3 of 8
दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : Social media
चेन्नई के अलावा दिल्ली की टीम के भी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अधिक हैं। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली दिल्ली ने अब तक खेले गए 11 मैचों में 7 में जीत दर्ज की है और इस वक्त 14 अंकों और +0.181 के रन रेट के साथ दूसरे पायदान पर बनी है। दिल्ली को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए बचे हुए 3 मैच में से कम से कम 1 में जीत दर्ज करनी होगी।

 

4 of 8
jos butler
असली खींचातानी नंबर तीन और नंबर 4 के लिए है। वर्ल्ड कप की वजह से विदेशी खिलाड़ियों के स्वदेश लौटने की वजह से कई टीमें कमजोर पड़ गईं हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि मुंबई, हैदराबाद, पंजाब, कोलकाता और बैंगलोर में से कौन सी टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करती है।
विज्ञापन

5 of 8
rcb
यहां बैंगलोर के लिए राह इतनी आसान नहीं होगी क्योंकि उसके अंक कम होने के साथ-साथ उसके रन रेट -0.683 भी सबसे खराब है। ऐसे में उसे अपने बचे हुए तीनों मैच में जीत दर्ज करनी होगी और वो भी मजबूत रन रेट के साथ। 

 
विज्ञापन

6 of 8
मुंबई vs हैदराबाद - फोटो : social media
मैचों की बात की जाए तो चेन्नई, दिल्ली, पंजाब और बैंगलोर ने 11 मैच खेल लिए हैं और उन्हें कोटे के बचे तीन मैच खेलने हैं वहीं मुंबई, हैदराबाद, कोलकाता और राजस्थान ने 10 मैच खेले हैं और इनके पास 4 मैच बचे हैं।
विज्ञापन

7 of 8
राजस्थान बनाम बैंगलोर - फोटो : Social media
बता दें कि राजस्थान की टीम प्लेऑफ के रेस से बाहर हो गई है। बैंगलोर का पहुंचना भी किसी करिश्मे की तरह ही होगा।

 
विज्ञापन

8 of 8
ipl
कुल मिलाकर आने वाले मुकाबले अब अधिक रोमांचक और टक्कर वाले होंगे क्योंकि हर टीम प्लेऑफ में पहुंचने के लिए पूरा दम लगाएगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें