गौतम गंभीर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स दो बार कप उठा चुकी है। ईडन गार्डन्स के होम ग्राउंड में यह टीम हर साल अच्छा खेल दिखाती है। पिछले साल प्लेऑफ तक पहुंचने वाली केकेआर सनराइजर्स से हार कर बाहर हो गई। क्वालिफायर हारने वाली केकेआर के साथ शाहरुख खान का नाम भी जु़ड़ा है, जो इस टीम के सहमालिक हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
IPL10- देसी बल्लेबाजों और विदेशी बॉलरों वाली KKR की नजर होगी खिताब पर
2 of 5
kkr
- फोटो : pti
आंद्रे रसेल की गैर मौजदूगी में टीम गंभीर, युसुफ पठान, मनीष पांडे, रॉबिन उथप्पा की ओर देखेगी। शाकिब-अल-हसन और सुनील नरेन फिरकी की कमान संभालेंगे। इस टीम ने क्रिस वोक्स और ट्रेंट बोल्ट को भी टीम में जगह दी है। इसके अलावा कैरेबियाई ऑलराउंडर रोवमैन पावेल भी टीम में नजर आएंगे।
विज्ञापन
IPL10- देसी बल्लेबाजों और विदेशी बॉलरों वाली KKR की नजर होगी खिताब पर
3 of 5
गौतम गंभीर
- फोटो : PTI
7 अप्रैल को गुजरात लायंस के खिलाफ राजकोट से इस साल के आईपीएल की शुरुआत करने वाली केकेआर की बल्लेबाजी गौतम गंभीर के ईर्द-गिर्द घूमती नजर आती है। टीम में भारतीय बल्लेबाजों का अच्छा खासा संतुलन है, तो वहीं गेंदबाजी में टीम फिरंगी खिलाड़ियों को तरजीह देती है।
IPL10- देसी बल्लेबाजों और विदेशी बॉलरों वाली KKR की नजर होगी खिताब पर
4 of 5
Yusuf Pathan, KKR
टीम में ऑलराउंडरों की भरमार है। इस टीम में स्पिनर, पेसरों और बिग हिटर्स का अच्छा खासा मिश्रण है। टीम ने हर तरह का तीर अपने तुणीर में शामिल किया हुआ है। टीम के पास हर रोल के लिए स्पेशलिस्ट खिलाड़ी है, जो इसके संतुलन को और भी ज्यादा बढ़ा देता है। टीम के अंतिम ग्यारह में हर एक खिलाड़ी शामिल हो सकता है।