पिछले साल आईपीएल में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने इस साल कई बड़े विदेशी नामों को अपने साथ जोड़ा है। फाइनल तक पहुंचने के बावजूद खिताबी जीत दर्ज करने में असफल रहने वाली इस टीम के पास मिस और हिट के अलावा कोई और विकल्प मौजूद ही नहीं है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
मोहाली स्टेडियम में प्रेक्टिस करते किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी
- फोटो : फाइल फोटो
इस टीम के साथ सबसे बड़ी दिक्कत है कि टीम ग्लेन मैक्सवेल पर कुछ ज्यादा ही निर्भर करती है। यही वजह है कि इस सीजन में टीम की कमान भी मैक्सवेल के हाथ में ही सौंपी गई है। हालांकि टीम को इस सीजन मुरली विजय की कमी खल सकती, जो चोटिल होकर आईपीएल 10 से बाहर बैठ सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
आईपीएल सीजन-9 के लिए प्रैक्टिस करती किंग्स इलेवन पंजाब की टीम।
- फोटो : amar ujala
किंग्स इलेवन पंजाब में डेविड मिलर, हाशिल अमला, शॉन मार्श और मार्कस स्टोइनिस जैसे खिलाड़ी तो ही हैं, साथ ही उन्होंने इस साल ऑयन मॉर्गन और मार्टिन गुप्टिल को भी अपने साथ जो़ड़ा है। पहले आईपीएल में तीसरे स्थान पर रहने वाली किंग्स इलेवन 2014 में उपविजेता भी रही थी। किंग्स इलेवन की टीम 3 बार अंतिम पायदान पर रह चुकी है।
4 of 5
मुरली विजय
मुरली विजय के अलावा इस टीम में मनन वोहरा और रिद्धिमान साहा जैसे प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं। गेंदबाजी की कमान वरुण ऐरॉन, संदीप शर्मा, मोहित शर्मा के अलावा मैट हेनरी के पास होगी। टीम में अक्षर पटेल और गुरकीरत सिंह जैसे ऑलराउंडर भी मौजूद हैं। टीम का पहला मैच 8 अप्रैल को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में राइजिंग पुणे सुपरजायंट के खिलाफ है।