श्रीलंका के मेजबानी में खेली गई निदाहास टी20 ट्रॉफी में टीम इंडिया के कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया था। विराट कोहली, एमएस धोनी, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह को आराम देने के बाद विजय शंकर, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनाडकट, वॉशिंगटन सुंदर, दीपक हुड्डा और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों को मौका मिला था। हालांकि सीरीज के किसी भी मैच में दीपक हुड्डा को अपने हाथ दिखाने का मौका नहीं मिल पाया।
सीरीज पर कब्जा करने के बाद अब टीम की युवा ब्रिगेड के रिपोर्ट कार्ड का आंकलन किया जा रहा है। रिपोर्ट कार्ड में मिले अंकों के आधर पर यह कहना गलत नहीं होगा कि इनमें से कई खिलाड़ी सुपरहिट हुए तो कई खिलाड़ियों के भाग्य ने सीरीज में उनका साथ नहीं दिया।