rohit sharma
टीम इंडिया के नियमित कप्तान विराट कोहली की गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा एशिया कप में टीम की कमान संभाल रहे हैं। हिटमैन की कप्तानी में टीम इंडिया ने एशिया कप में लगातार चार मैचों में जीत दर्ज की, जबकि अफगानिस्तान के खिलाफ सुपर-4 का आखिरी मैच टाई हो गया था। हालांकि, इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा नहीं खेल रहे थे। इस पूरे टूर्नामेंट में रोहित ने कुल 4 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 284 गेंदों का सामना कर 269 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने दो अर्धशतक और 1 नाबाद शतक लगाया। फाइनल में 'हिटमैन' से टीम को काफी उम्मीदें हैं कि वो ओपनर के तौर पर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाएं।