फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर ऐसा हुआ तो वर्ल्ड कप में एक बार फिर से टीम इंडिया नारंगी जर्सी में खेलते दिखेगी

Sat, 06 Jul 2019 01:03 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
टीम इंडिया - फोटो : social Media
इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया एक नई जर्सी के साथ खेलते दिखी थी। इंग्लैंड के खिलाफ टीम नारंगी रंग की जर्सी पहनकर मैच में उतरी थी। इस जर्सी को लेकर काफी चर्चाएं भी हुई थीं।
 
विज्ञापन

2 of 7
श्रीलंका क्रिकेट - फोटो : social media
हालांकि नई जर्सी पहनने के पीछे ICC का नया नियम था जो इस वर्ल्ड कप में लागू किया गया। इसी की वजह से सिर्फ टीम इंडिया ने ही नहीं बल्कि टूर्नामेंट में बांग्लादेश, अफगानिस्तान, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका की टीमों ने भी अपनी-अपनी जर्सी को कुछ मैचों में बदला था।

अलग-अलग मैचों के दौरान बांग्लादेश और अफगानिस्तान ने लाल, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका ने पीली जर्सी पहनी थी हालांकि अमूमन ये टीमें अलग-अलग रंग की जर्सी में खेलती हैं।
विज्ञापन

3 of 7
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : सोशल मीडिया
अब बात करते हैं टीम इंडिया के दोबारा उसी जर्सी को पहनने की तो आपको बता दें कि वर्ल्ड कप में एक बार फिर से टीम इंडिया नारंगी जर्सी में खेलते दिख सकती है। लेकिन उसके लिए उसे सेमीफाइनल में इंग्लैंड की टीम से भिड़ना होगा। 

4 of 7
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल ICC के नए नियम के मुताबिक टूर्नामेंट के किसी मैच में दो टीमें एक ही रंग की जर्सी पहनकर नहीं खेल सकती हैं और उसमें से किसी एक टीम को अपनी जर्सी का रंग बदलना होगा। इस मामले में ये नियम मेजबान टीम पर लागू नहीं होगा और वो अपनी पुरानी जर्सी में ही खेलेगी।  

यही कारण है कि इंग्लैंड और इंडिया दोनों की जर्सी नीले रंग की होने की वजह से इंडिया को नारंगी रंग की जर्सी पहननी पड़ रही है। 
विज्ञापन

5 of 7
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : सोशल मीडिया
सेमीफाइनल में होगा इंडिया-इंग्लैंड का मुकाबला:
फिलहाल ऑस्ट्रेलिया की टीम अंक तालिका में पहले, इंडिया दूसरे और इंग्लैंड तीसरे स्थान पर है वहीं चौथे स्थान के लिए अगर पाक-बांग्लादेश मैच में कोई चमत्कार नहीं हुआ तो न्यूजीलैंड की टीम का खेलना तय है।

अब अगर ICC के नियम की बात करें तो सेमीफाइनल में पहले स्थान की टीम आखिरी स्थान की टीम से भिड़ेगी और दूसरे स्थान की टीम तीसरे स्थान से टकराएगी। ऐसे में अगर ऑस्ट्रेलिया अपने आखिरी मुकाबले में श्रीलंका को हरा देती है तो फिर सेमीफाइनल में इंडिया और इंग्लैंड की टीम आमने-सामने होगी और ऐसी स्थिति में टीम इंडिया को फिर से अपनी नारंगी जर्सी पहननी होगी।
विज्ञापन

6 of 7
नई जर्सी के साथ विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
नई जर्सी में क्या है खास?
नई जर्सी का ज्यादातर हिस्सा ऑरेंज (नारंगी) रंग का है। पीछे का हिस्सा तो पूरा इसी रंग में रंगा है, आगे का हिस्सा और कॉलर गहरे नीले रंग का है। इस जर्सी में जो नीला रंग इस्तेमाल किया गया है, वो नियमित नीली जर्सी से भी अलग है और गहरे नीले रंग का है। जर्सी की बाहें भी नारंगी रंग की है और इस पर टीम इंडिया भी नारंगी रंग से ही लिखा गया है। ये जर्सी नियमित जर्सी की तुलना में काफी हल्की बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ऑरेंज जर्सी के साथ विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
नारंगी का ही इस्तेमाल क्यों?
नाइकी ने इस जर्सी को लांच करते हुए कहा कि भारतीय टीम की अवे किट नई पीढ़ी के हार नहीं मानने के जज्बे से प्रेरित है। हाल ही में टीम इंडिया की नई जर्सी लांच की गई थी और ये नई जर्सी भी उसी तरह से आधुनिक जरूरतों को पूरा करती है। नई जर्सी में भी ऐसी तकनीक का इस्तेमाल किया गया है जिससे खिलाड़ियों को कम पसीना आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें