दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया में खुद को साबित करना बेशक मुश्किल हो, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में उसकी बादशाहत उससे छीनना कंगारुओं के लिए आसान नहीं होगा। ऐसे खुद आईसीसी रैंकिंग के आंकड़े बता रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
team india
दरअसल टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया 4,397 प्वॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर है, जबकि ऑस्ट्रेलिया 3,663 प्वॉइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर है। ऐसे में अगर ऑस्ट्रेलिया को नंबर एक पोजिशन हासिल करनी है तो उसे कड़ी मशक्कत करनी होगी।
विज्ञापन
3 of 5
team india win
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पहला स्थान हासिल करने के लिए ऑस्ट्रेलिया को यह सीरीज 4-0 से अपने नाम करनी होगी। वहीं टीम इंडिया के लिए नंबर-1 बने रहना काफी आसान है। भारत अगर इस सीरीज में एक टेस्ट ड्रॉ भी करा ले गया तो भी रैंकिंग में वह पहले स्थान पर रहेगा।
4 of 5
team india
इसके अलावा टेस्ट के नंबर एक बल्लेबाज विराट कोहली की रैंकिंग को भी कोई खतरा नहीं है। दूसरे स्थान पर मौजूद स्टीव स्मिथ पर बैन रहने तक आगे निकलने का कोई चांस नहीं है।
वहीं टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन क्रमश: पांचवें और सातवें स्थान पर बरकरार रहेंगे। गौरतलब है कि टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज छह दिसंबर से शुरू होने जा रही है, जिसका पहला मैच एडिलेड में खेला जाएगा।