फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रांची की पिच पर बरसते हैं रन, पुजारा-साहा ने तो ऑस्ट्रेलिया की बैंड बजा दी थी

Wed, 16 Oct 2019 01:07 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : अमर उजाला
भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रहे तीन मैच की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला महेंद्र सिंह धोनी के गृह नगर के रांची के जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी। टीम इंडिया विशाखापट्टनम और पुणे टेस्ट जीतकर सीरीज को सील कर चुकी है। अब वह मेहमानों का सुपड़ा साफ करने के इरादे से तीसरे मुकाबले में उतरेगी। क्योंकि यह सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है, इसलिए विराट सेना तीसरे मैच में भी दक्षिण अफ्रीकी टीम को वापसी का कोई मौका नहीं देना चाहेगी जिससे कि उसे टेस्ट चैंपियनशिप कि रैंकिंग में नुकसान हो। ये तो रहा अब तक की सीरीज का हाल, अब बात उस मैदान की जहां सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट खेला जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 4
INDIA VS AUSTRALIA
भारतीय टीम ने इस मैदान पर अब तक सिर्फ एक टेस्ट मैच खेला है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मार्च 2017 में जेएससीए के मैदान पर खेला गया मुकाबला ड्रॉ रहा था, लेकिन रन खूब बरसे थे। दोनों ही टीम के बल्लेबाजों के बल्ले से रन निकले थे, लेकिन चेतेश्वर पुजारा और ऋिद्धिमान साहा की शतकीय पारी ने रांची में कोहराम मचा दिया था। मुकाबले में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने पहले बल्लेबाजी चुनी और 451 रन बोर्ड पर टांग दिए। जिसमें स्मिथ और मैक्सवेल ने सैकड़ा ठोका था। 
विज्ञापन

3 of 4
चेतेश्वर पुजारा
451 रन का जवाब देने उतरी टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाजों ने धाकड़ शुरुआत दिलाई। मुरली विजय और केएल राहुल ने 91 रन जोड़े। इसके बाद पुजारा ने क्रीज पर लंगर डाल दिया और रांची की गुनगुनी धूप में अपनी सधी हुई बल्लेबाजी से ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिए। पुजारा रन बटोर ही रहे थे कि मेहमान टीम पर ऋिद्धिमान साहा के रूप में एक और आफत टूट पड़ी। इस मैच में साहा ने 117 रन बनाए, पुजरा ने दोहरा शतक जड़ा दिया और टीम का स्कोर 603 रन पहुंच गया था। जो इस मैदान का टेस्ट में सर्वाधिक टीम स्कोर है।
विज्ञापन

4 of 4
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : social media
जेएससीए की पिच पर खेला गया इकलौता टेस्ट इस बात की गवाही दे रहा है कि 19 अक्टूबर से भारत- दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले टेस्ट में भी खूब रन बरसेंगे। भारतीय टीम में इस मैदान के हीरो रहे पुजारा और साहा दोनों ही शामिल हैं। टीम इंडिया चाहेगी कि इस मैदान पर टेस्ट में वो जीत का खाता खोले, क्योंकि आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट ड्रॉ पर खत्म हुआ था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें