फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SLvIND: विराट और एमएस धोनी समेत टीम इंडिया ने की दंबुला में 'स्टाइलिश एंट्री'

Fri, 18 Aug 2017 10:44 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली - फोटो : bcci
श्रीलंका को उसी की धरती पर टेस्ट सीरीज में 3-0 से चित करने के बाद टीम इंडिया का लक्ष्य 20 अगस्त से शुरू होने वाली पांच मैचों की वन-डे सीरीज में अपना शानदार फॉर्म बरकरार रखने का होगा। विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया गुरुवार को पहला वन-डे खेलने के लिए दंबुला पहुंची। विराट कोहली, एमएस धोनी समेत टीम इंडिया की एंट्री काफी स्टाइलिश रही।
विज्ञापन

2 of 5
एमएस धोनी - फोटो : bcci
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर भारतीय क्रिकेटरों की कुछ फोटो पोस्ट की। इन फोटोज में टीम इंडिया के खिलाड़ी बस से बाहर निकलते हुए दिख रहे हैं। कुछ खिलाड़ियों ने स्थानीय लोगों को ऑटोग्राफ देकर उनका दिन भी बना दिया।
विज्ञापन

3 of 5
रोहित शर्मा - फोटो : bcci
कोहली की एंट्री काफी स्टाइलिश रही क्योंकि वो हैट पहने हुए दिखे। वहीं रोहित शर्मा का एक स्थानीय ने फूल देकर स्वागत किया। बता दें कि रोहित को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में एक भी टेस्ट में खेलने का मौका नहीं मिला था।

4 of 5
हार्दिक पांड्या - फोटो : bcci
धोनी ने लाल रंग की टी-शर्ट पहनी थी और बस से उतरते समय वो आइसक्रीम का मजा ले रहे थे।  याद हो कि कोहली पहले ऐसे कप्तान बने, जिन्होंने विदेशी जमीन पर पहली बार टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टीम इंडिया - फोटो : ESPN
इसके अलावा 28 वर्षीय कोहली ने विदेशी जमीन पर सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने के मामले में एमएस धोनी को भी पीछे छोड़ दिया। कोहली की कप्तानी में जहां टीम इंडिया ने विदेशी जमीन पर 7 टेस्ट जीते, वहीं धोनी के खाते में 6 जीत ही दर्ज थी। सौरव गांगुली इस लिस्ट में टॉप पर हैं, जिनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने सबसे ज्यादा 11 जीत दर्ज की है। कोहली को गांगुली को पीछे छोड़ने के लिए 5 जीत की जरुरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें