फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी धरती पर ज्यादा खूंखार हैं 'भारतीय शेर', कंगारुओं का सिरदर्द बढ़ा देंगे ये 7 रिकॉर्ड

Mon, 18 Feb 2019 09:57 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
india vs australia
टीम इंडिया के हाथों अपनी सरजमीं पर मात खाने के बाद अब ऑस्ट्रेलियाई टीम बदले के इरादे से भारत दौरे पर आ रही है। इस दौरे पर भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले दो मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी, जिसका पहला मुकाबला रविवार, 24 फरवरी को खेला जाएगा। आइए इसी कड़ी में जानते हैं दोनों टीमों के बीच बने अब तक के सबसे बड़े रिकॉर्ड...
विज्ञापन

2 of 8
ind vs aus
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक कुल 19 टी-20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ छह और टीम इंडिया ने 11 में बाजी मारी है। इसके अलावा दो मुकाबलों में कोई नतीज सामना नहीं आया।
विज्ञापन

3 of 8
Rohit sharma six
रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा 18 मुकाबले खेले हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ रोहित सबसे अच्छी शुरुआत दिलाने में अव्वल हैं।

4 of 8
yuvraj singh
टीम इंडिया का सर्वाधिक टीम टोटल 202/2 रन है, जो उसने राजकोट में 10 अक्टूबर, 2013 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही बनाया था। इस मैच में युवराज सिंह 35 गेंदों पर 77 रन जड़े थे। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 201 रन का लक्ष्य रखा था।
विज्ञापन

5 of 8
virat kohli
ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ विराट कोहली का बल्ला सबसे तेज चला है। कोहली ने कुल 14 टी-20 मुकाबलों में कंगारू टीम के खिलाफ 61.00 की औसत और 142 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 488 रन बनाए हैं।
विज्ञापन

6 of 8
virat kohli funny
ग्राउंड फील्डिंग में भी कप्तान विराट कोहली ने कमाल का प्रदर्शन किया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने सबसे ज्यादा आठ कैच लपके हैं।
विज्ञापन

7 of 8
bumrah virat
26 जनवरी 2016 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 डेब्यू में करने वाले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह कंगारुओं के लिए सबसे बड़ा खतरा है। बुमराह ने सिर्फ 9 मैचों में ऑस्ट्रेलिया के 12 खिलाड़ियों का शिकार किया है।
विज्ञापन

8 of 8
एमएस धोनी
टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी के नाम भी एक खास रिकॉर्ड दर्ज है। दरअसल धोनी ने 15 मैचों में ऑस्ट्रेलिया के 14 खिलाड़ियों को विकेट के पीछे से पवेलियन का रास्ता दिखाया है। इसमें 9 कैच और 5 स्टम्प आउट शामिल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें