फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-19 वर्ल्ड कपः टीम इंडिया के लिए 'अभी नहीं तो कभी नहीं' वाला मौका, वजह है बेहद खास

Fri, 12 Jan 2018 06:59 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अंडर-19 वर्ल्ड कप - फोटो : File
आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप का आगाज शनिवार 13 जनवरी से होने जा रहा है। इस 12वें वर्ल्ड कप विश्व की कुल 16 टीमों के बीच महाघमासान देखने को मिलेगा। विश्वकप के इस महामुकाबले में पहले दिन दो मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबले पकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला वेस्टइंडीज बनाम न्यूजीलैंड के बीच होगा। वहीं, भारत इस टूर्नामेंट में अपना पहला मैच रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पृथ्वी शॉ
अगले 22 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में  टीम इंडिया को जीत का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। क्रिकेट जगत के दिग्गजों का कहना है कि भारत की अंडर-19 टीम को कोच के रूप में राहुल द्रविड़ जैसे अनुभवी खिलाड़ी का साथ मिलना अपने आप में बड़ी बात है। राहुल द्रविड़ के नेतृत्व में अंडर-19 टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीन की जा सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
पृथ्वी शॉ - फोटो : File
अंडर-19 टीम के कप्तान पृथ्वी शॉ का कहना है कि उनके पास बेहद कमाल की टीम है। इस युवा टीम के खिलाड़ी किसी भी वक्त मैच को पलटने का दम रखते हैं। टीम इंडिया और द. अफ्रीका बीच खेला गया अभ्यास मैच इसका उदाहरण है। इस मैच में इंडिया ने 8 विकेट खोकर कुल 332 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य द. अफ्रीका के आगे रखा था, जिसके जवाब में विपक्षी टीम महज 143 रनों पर सिमट गई।

4 of 5
टीम इंडिया - फोटो : File
भारत की अंडर-19 टीम में पृथ्वी शॉ (कप्तान) के अलावा शुभम गिल (उपकप्तान), मनोज कार्ला, हिमांशु राणा, अभिषेक शर्मा, रियान पराग, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), हर्विक देसाई (विकेटकीपर), शिवम मावी, कमलेश नागाकोट्टी, इशान पोरेल, अर्शदीप सिंह, अनुकूल रॉय, शिवा सिंह और पंकज यादव होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पृथ्वी शॉ - फोटो : File
टीम इंडिया तीन बार अंडर-19 वर्ल्डकप जीत चुकी है। साल 2000 में टीम इंडिया ने पहली बार अंडर-19 वर्ल्डकप जीता था। इसके बाद कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया ने 2008 और उन्मुक्त चंद की कप्तानी में 2012 में वर्ल्डकप जीता था। इन ऐतिहासिक जीत से टीम इंडिया के हौसले काफी बुंलद होंगे, जो उन्हें न्यूजीलैंड के मैदानों पर बेहतर प्रदर्शन करने के प्रेरित करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें