फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौज मस्ती के बाद टीम इंडिया पहुंची अपनी दूसरे अभियान पर

Wed, 27 Jul 2016 04:26 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
टीम इंडिया - फोटो : twitter
मंगलवार को टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने जमकर मस्ती की। कप्तान कोहली के साथ पूरी टीम ने अपने अपने तरीके से वेस्ट इंडीज को हराने का जश्न मनाया। पूरी टीम ने टेस्ट जीत के बाद छुट्टी का भरपूर आनंद उठाया।
विज्ञापन

2 of 6
टीम इंडिया - फोटो : twitter
कप्तान विराट कोहली टीम के साथ लंच पर भी गए। इसके अलावा महान खिलाड़ी विवियन रिचर्ड्स के बेटे ने कोहली के पहले दोहरे शतक की खुशी में उन्हें हाथ से बना कर तोहफा दिया। माली रिचर्ड्स भी विराट कोहली की फैन लिस्ट में शामिल हो गए।
विज्ञापन

3 of 6
टीम इंडिया - फोटो : twitter
रोहित शर्मा ने अपने आईपैड पर फिल्में देखीं, तो वही कप्तान विराट कोहली ने चेतेश्वर पुजारा और शिखर धवन के साथ वीडियो गेम पर फुटबॉल का लुत्फ उठाया। उनके साथ शार्दुल ठाकुर और मुरली विजय ने भी प्लेस्टेशन पर अपना जौहर दिखाया।

मौज मस्ती के बाद टीम इंडिया पहुंची अपनी दूसरे अभियान पर

4 of 6
टीम इंडिया - फोटो : twitter/BCCI
मगर छुट्टी के बाद टीम इंडिया फ्रेश मूड के साथ दूसरे टेस्ट की तैयारी में जुट गई है। टीम इंडिया अपना विजयी रथ जारी रखने के लिए जमैका पहुँच गई है। जमैका के सबीना पार्क में ही दूसरा टेस्ट खेला जाएगा।
विज्ञापन

मौज मस्ती के बाद टीम इंडिया पहुंची अपनी दूसरे अभियान पर

5 of 6
टीम इंडिया - फोटो : twitter/BCCI
बीसीसीआई ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। पहले टेस्ट में भारत ने वेस्टइंडीज को पारी और 92 रनों से मात दी थी। इस मैच में कोहली ने दोहरा शतक बनाया था और रविचंद्रन अश्विन ने ऑलराउंड खेल दिखा कर चौथे दिन ही मैच खत्म कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौज मस्ती के बाद टीम इंडिया पहुंची अपनी दूसरे अभियान पर

6 of 6
टीम इंडिया - फोटो : twitter/BCCI
दूसरा टेस्ट शनिवार यानि 30 जुलाई से सबीना पार्क में खेला जाएगा। कोच अनिल कुंबले और कप्तान विराट कोहली अंतिम एकादश में बदलाव करने के मूड में नजर नहीं आ रहे। हालांकि अंतिम फैसला पिच देख कर ही लिए जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें