फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ 7 साल पुराने इस रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेगी टीम इंडिया, देखें संभावित प्लेइंग XI

Tue, 17 Jul 2018 10:27 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
team india
टीम इंडिया और मेजबान इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वन-डे सीरीज 1-1 से बराबर होने के बाद अब बेहद निर्णायक मुकाम पर पहुंच गई है। अब दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला आज लीड्स में शाम साढ़े चार बजे से खेला जाएगा।

तीसरा व अंतिम मैच जीतने वाली टीम का वन-डे सीरीज पर कब्जा होगा। बता दें कि पिछले सात सालों से टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ कोई वन-डे सीरीज नहीं गंवाई है। ऐसे में विराट ब्रिगेड हर हालत में इस रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेगी। आइए मैच से पहले जानते हैं कि किन 11 खिलाड़ियों के साथ टीम इंडिया आज मैदान पर उतर सकती है।
विज्ञापन

ओपनर्स

2 of 5
ROHIT DHAWAN
पहले और दूसरे वन-डे की तरह फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया अपने दो सबसे विश्वसनीय ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन और रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज कर सकती है। इस सीरीज में अब तक रोहित शर्मा ने काफी प्रभावित किय है, लेकिन पिछले मैच में वह सस्ते में सिमट गए थे। वहीं शिखर धवन से टीम को एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी।
विज्ञापन

मिडिल ऑर्डर

3 of 5
virat and dhoni
इसके अलावा टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली हमेशा की तरह अपने फेवरेट पोजिशन नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतर सकते हैं। जबकि विराट कोहली के बाद पिछले मैच में शून्य के स्कोर पर आउट होने वाले केएल राहुल को भेजा जा सकता है।

कोहली-राहुल के बाद मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी की जिम्मेदारी सुरेश रैना, विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी और हार्दिक पांड्या के ऊपर होगी। रैना ने पिछले मैच एक अच्छी पारी जरूर खेली थी, लेकिन वह टीम के लिए मैच विनिंग पारी खेलने से चूक गए थे। ऐसा भी माना जा रहा है फाइनल मैच में रैना की जगह दिनेश कार्तिक को मौका दिया जा सकता है। वहीं बल्लेबाजी में आज टीम को अपने सबसे अनुभवी खिलाड़ी एमएस धोनी की भी काफी जरूरत पड़ सकती है।

स्पिन डिपार्टमेंट

4 of 5
`कुलदीप यादव
टीम के स्पिन डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी दो युवा गेंदबाज कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को सौंपी जा सकती है। पिछले मैच में कुलदीप ने इंग्लिश टीम को शुरुआत तीन झटके देकर हिला दिया था। आज भी उनसे एक बेहतरीन स्पैल की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेस डिपार्टमेंट

5 of 5
bhuvi umesh
इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे वन-डे मैच में सिद्धार्थ कौल बुरी तरह फ्लॉप हुए थे। ऐसे में टीम अपने सबसे अनुभवी स्विंग गेंदबाज भुवनेशव कुमार पर भरोसा दिखा सकती है। मैदान पर भुवी उमेश यादव के साथ फास्ट बॉलिंग अटैक की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें