pink test
मैकग्रा फाउंडेशन भारत और आस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट मैच की समाप्ति से पहले तक अधिक से अधिक धनराशि इकट्ठा करना चाहता है। टेस्ट क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में से एक मैकग्रा को टिम पेन और उनके आस्ट्रेलियाई साथियों ने भी जेन मैकग्रा दिवस पर बैगी गुलाबी टोपी प्रदान की। फाउंडेशन ने ट्वीट किया, 'यह दिल छूने वाला क्षण था जब आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने अपनी बैगी गुलाबी टोपी मैकग्रा परिवार को प्रदान की।'