फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA Photos: दक्षिण अफ्रीका से बदले की तैयारी, आवेश ने कोच द्रविड़ के साथ की चर्चा, मस्ती करते दिखे ईशान किशन

Tue, 07 Jun 2022 09:20 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 के लिए भारतीय टीम ने तैयारी शुरू कर दी है। जनवरी के महीने में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को टेस्ट और वनडे सीरीज में मात दी थी। भारतीय टीम इसका बदला लेना चाहेगी। 
 
विज्ञापन
1 of 9
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत नौ जून से हो रही है। इससे पहले भारतीय टीम ने तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार के दिन भारतीय खिलाड़ियों ने लगभग तीन घंटे तक दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में पसीना बहाया। इस दौरान कोच राहुल द्रविड़ का ध्यान सबसे ज्यादा युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक और आवेश खान पर रहा। कोच द्रविड़ दोनों को टिप्स देते नजर आए। वहीं, ईशान किशन इस दौरान मस्ती के मूड में दिखे। उन्होंने ऋतुराज गायकवाड़ के साथ काफी मस्ती की। इस बीच दिनेश कार्तिक काफी गंभीर नजर आए। यहां हम भारतीय टीम के अभ्यास सत्र की तस्वीरें दिखा रहे हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 9
ऋतुराज गायकवाड़ - फोटो : सोशल मीडिया
अभ्यास सत्र के दौरान ऋतुराज गायकवाड़ अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में भी ऋतुराज को अपने मौके के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। कप्तान राहुल का बतौर ओपनर खेलना तय है। वहीं, ईशान किशन को उनसे पहले मौका दिया जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 9
भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
अभ्यास सत्र के दौरान युवा अर्शदीप सिंह ने अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार से बातचीत की। अर्शदीप इस दौरान भुवनेश्वर से टी20 में गेंदबाजी के टिप्स लेते नजर आए। हालांकि, ईशान किशन भी इन दोनों की बातों को गंभीरता से सुन रहे थे। 

4 of 9
ऋषभ पंत और उमरान मलिक - फोटो : सोशल मीडिया
प्रैक्टिस सेशन के दौरान विकेटकीपर ऋषभ पंत और उमरान मलिक मस्ती के मूड में दिखाई दिए। दोनों आपस में बातचीत करते और हंसते नजर आए। उमरान पहली बार भारतीय टीम का हिस्सा बने हैं और सभी उनके साथ घुलने-मिलने की कोशिश कर रहे हैं। 
विज्ञापन

5 of 9
लोकेश राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम के कप्तान केएल राहुल सहायक कोच के साथ बातचीत करते दिखे। इस दौरान वो काफी गंभीर नजर आ रहे थे। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों की गैरमौजूदगी में राहुल पर भारतीय टीम को जीत दिलाने का दारोमदार है। 
विज्ञापन

6 of 9
दिनेश कार्तिक - फोटो : सोशल मीडिया
लंबे समय बाद भारतीय टीम में वापसी करने वाले दिनेश कार्तिक काफी गंभीर मुद्रा में नजर आए। कार्तिक ने इससे पहले 2019 विश्व कप में भारत के लिए आखिरी मैच खेला था। अब वो टी20 टीम में फिनिशर के रूप में शामिल हुए हैं। 
विज्ञापन

7 of 9
उमरान मलिक और राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया
कोच राहुल द्रविड़ लंबे समय बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों को तैयार करते दिखाई दिए। उन्होंने युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक के साथ काफी बातचीत की। उमरान पहली बार टीम इंडिया का हिस्सा बने हैं, लेकिन उन्होंने अपनी गति से सभी को प्रभावित किया है। 

8 of 9
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
अभ्यास सत्र के दौरान ईशान किशन मस्ती के मूड में दिखे। उन्होंने रवि बिश्नोई और ऋतुराज गायकवाड़ के साथ काफी मस्ती की। उनकी बात पर उमरान मलिक भी हंसते दिखे, लेकिन दिनेश कार्तिक यहां भी गंभीर मुद्रा में दिखाई दिए। 
विज्ञापन

9 of 9
आवेश खान - फोटो : सोशल मीडिया
आवेश खान ने भी प्रैक्टिस सेशन के दौरान कोच राहुल द्रविड़ के साथ काफी बातचीत करते दिखाई दिए। इस सीरीज में उनको भरपूर मौके मिलना तय है और उन पर भारत को जीत दिलाने की जिम्मेदारी रहेगी। आवेश खान ऐसे खिलाड़ी हैं, जो किसी भी समय टीम को विकेट दिला सकते हैं। इस वजह से वो इस सीरीज में कप्तान राहुल के लिए बहुत उपयोगी साबित होने वाले हैं। आईपीएल के दौरान भी राहुल ने उनका काफी अच्छा इस्तेमाल किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें