फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीवियों के खिलाफ 'वेलिंगटन' जीतने को तैयार 'हिटमैन सेना', देखें पहले टी-20 का संभावित प्लेइंग XI

Wed, 06 Feb 2019 08:44 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
team india
वन-डे सीरीज में 4-1 से न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ करने के बाद अब टीम इंडिया की नजर तीन मैचों की टी-20 सीरीज पर है। भारत-न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार, 6 फरवरी को खेला जाएगा। आइए जानते हैं इस मुकाबले में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।
विज्ञापन

2 of 7
rohit-dhawan
टीम इंडिया के सबसे भरोसेमंद ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन पहले टी-20 में भी पारी का आगाज कर सकते हैं। टीम इंडिया के बड़े स्कोर की बुनियाद तैयार करने का भार टीम की ओपनिंग जोड़ी पर ही रहेगा।
विज्ञापन

3 of 7
shubhman gill
कप्तान विराट कोहली की जगह युवा बल्लेबाज शुभमन गिल मोर्चा संभालते नजर आ सकते हैं। इसके अलावा वनडे सीरीज से बाहर रहे ऋषभ पंत की टी20 सीरीज में वापसी हुई है। पंत एक विस्फोटक बल्लेबाज हैं तो शायद उन्हें मौका दिया जा सकता है।

4 of 7
ms dhoni
ऑस्ट्रेलिया सीरीज में टी20 टीम में वापसी करने वाले महेंद्र सिंह धोनी न्यूजीलैंड के खिलाफ भी टीम का हिस्सा होंगे। वनडे सीरीज में धोनी की विकेट के पीछे की गई चालाकी ने कई कीवी बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा था।
विज्ञापन

5 of 7
kedar jadhav
वहीं, केदार जाधव नंबर छठे पर बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं। अगर केदार नहीं खेलते तो उनकी जगह ऑलराउंडर क्रृणाल पांड्या को टीम में शामिल किया जा सकता है। हार्दिक पांड्या मैच मुख्य ऑलराउंडर की भूमिका में नजर आ सकते हैं। पांड्या की तेज रफ्तार गेंदबाजी में निखार आया है जबकि आखिरी वनडे में उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी मैच का रुख बदल दिया था।
विज्ञापन

6 of 7
कुलदीप और चहल
कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की जोड़ी को पहले टी20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ उतारा जाए या फिर दोनों में से किसी एक को बाहर बिठाकर क्रुणाल पांड्या को मौका दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
खलील अहमद
अनुभवी भुवनेश्वर कुमार के साथ युवा तेज गेंदबाज खलील अहमद पहले टी20 में तेज गेंदबाजी का भार उठा सकते हैं। खलील अहमद को सिद्धार्थ कौल पर तरजीह दी जा सकती है क्योंकि वह तेज से गेंद डालने के साथ स्विंग का फायदा भी उठाने की काबिलियत रखते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें