फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SLvIND: कई रिकॉर्ड बनाकर टीम इंडिया जीतना चाहेगी दूसरा टेस्ट

Thu, 03 Aug 2017 10:05 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
1 of 5
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : twitter
भारत और श्रीलंका के बीच गुरुवार से कोलंबो के एसएससी मैदान पर तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट खेला जाना है। इस मैच पर टीम इंडिया और श्रीलंका दोनों की नजरें बनी हुई हैं। एक तरह टीम इंडिया गाले की तरह शानदार प्रदर्शन कर सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त हासिल करना चाहती है। वहीं दूसरी तरफ श्रीलंका जीत हासिल कर सीरीज में वापसी करना चाहेगा। लेकिन इस मुकाबले से इतर यह टेस्ट दोनों टीमों के खिलाड़ियों के लिए व्यक्तिगत उपलब्धि हासिल करने वाला साबित हो सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
दिनेश चंडीमल - फोटो : twitter
श्रीलंका के नव नियुक्त कप्तान दिनेश चांदीमल पहली बार एक पूर्णकालिक टेस्ट कप्तान के रूप में अपनी टीम का नेतृत्व करेंगे। भारत के खिलाफ गाले टेस्ट में वो निमोनिया के कारण नहीं खेल सके। उन्हें कुछ दिनों तक मैदान से बाहर बैठना पड़ा। लेकिन अब वह पूरी तरह फिट हैं और अपनी टीम की सीरीज में वापसी कराने की पुरजोर कोशिश करेंगे। पिछली सीरीज में गाले में उनके शानदार शतक की बदौलत ही श्रीलंका एक टेस्ट जीत पाई थी।
विज्ञापन

3 of 5
गाले टेस् चेतेश्वर पुजारा
कोलंबो टेस्ट टीम इंडिया की नई दीवार चेतेश्वर पुजारा के लिए यादगार होगा। यह उनके करियर का 50वां टेस्ट होगा। गाले में अश्विन ने भी करियर का 50वां टेस्ट खेला था। पिछली बार सीरीज के अंतिम मैच में पुजारा ने शतकीय पारी खेलकर टीम इंडिया के 22 साल बाद लंका में डंका बजाने में अहम भुमिका अदा की थी। वो एक बार फिर पिछली सीरीज जैसे प्रदर्शन को दोहराने की कोशिश करेंगे। 
यदि गाले की 153 रन की पारी की तरह पुजारा का बल्ला कोलंबो में भी चलता है तो उनके नाम एक और उपलब्धि दर्ज हो जाएगा। वह टेस्ट मैचों में 4 हजार रन के आंकड़े को छूने से 34 रन दूर है। उनके नाम 49 टेस्ट में 3966 रन हैं। यदि वो ऐसा करते हैं तो वो यह कारनामा करने वाले भारत के 15वें टेस्ट क्रिकेटर बन जाएंगे।

4 of 5
ashwin
गाले टेस्ट में अपना 50वां टेस्ट खेलने वाले अश्विन के लिए कोलंबो टेस्ट भी अहम है। गाले टेस्ट में 49 रन की पारी खेलने वाले अश्विन टेस्ट क्रिकेट में 2000 रन का आंकड़ा पूरा करने से 50 रन दूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रविंद्र जडेजा - फोटो : ESPN
विश्व के नंबर एक गेंदबाज रविंद्र जडेजा के भी कोलंबो में अपने नाम एक उपलब्धि दर्ज करा सकते हैं। जडेजा के 31 टेस्ट मैचों में 148 विकेट हो चुके हैं। वो 150 विकेट के आंकड़े को छूने से महज 2 विकेट दूर है। यदि वह कोलंबो में 2 विकेट हासिल करते हैं तो ऐसा करने वाले भारत के 14वें गेंदबाज बन जाएंगे। वो विकेटों के मामले में टीम के कोच रवि शास्त्री को भी पीछे छोड़ सकते हैं। शास्त्री के नाम टेस्ट में 151 विकेट दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें