फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई जर्सी में कैसी लग रही है टीम इंडिया, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप से पहले सामने आईं PHOTOS

Thu, 22 Aug 2019 09:07 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
टीम इंडिया की नई जर्सी - फोटो : social Media
आईसीसी क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप को दिलचस्प बनाने के लिए नया टूर्नामेंट में लेकर आया है और इसके साथ आए हैं नए नियम भी। वैसे तो टेस्ट चैंपियनशिप को रोमांचक बनाने के लिए कई तरह के नियम को इजाद किया गया है। जैसे कि यह चैंपिनशिप दो साल तक चलेगी, सभी टेस्ट खेलने वाली टीमें एक दूसरे के खिलाफ भिड़ेंगी, लेकिन इन नियमों से इतर जो टेस्ट क्रिकेट के लिए रोचक है, वो है सफेद जर्सी के पीछे खिलाड़ियों के नाम और उनके जर्सी नंबर। 

टीम इंडिया अपने टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत वेस्टइंडीज के खिलाफ एंटिगुआ में गुरुवार से शुरू हो रहे टेस्ट मैच से करेगी। इस मैच में टीम इंडिया के खिलाड़ी अपनी नई जर्सी पहनकर उतरेंगे, जिसके पीछे उनका नाम और जर्सी नंबर लिखा होगा, जैसे वन-डे मैच वाली नीली जर्सी पर लिखा होता है। टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने नई जर्सी को पहनकर फोटो शूट कराया। आइए दिखाते हैं तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 8
विराट कोहली - फोटो : social Media
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टीम इंडिया की नई टेस्ट जर्सी पहनकर फोटो शूट कराया। उनकी सफेद रंग की जर्सी पर नाम और नंबर लिखे हैं।
विज्ञापन

3 of 8
ऋषभ पंत - फोटो : social Media
टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने भी नाम और नंबर वाली नई जर्सी पहन फोटो शूट कराया।

4 of 8
रोहित शर्मा - फोटो : social Media
टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा भी नई टेस्ट जर्सी में नजर आए।
विज्ञापन

5 of 8
रवींद्र जडेजा - फोटो : social Media
ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा अपने स्टइलिश अंदाज में नई टेस्ट जर्सी पहने नजर आए।
विज्ञापन

6 of 8
अजिंक्य रहाणे - फोटो : social Media
टीम इंडिया के टेस्ट उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी नाम और नंबर वाली नई टेस्ट जर्सी पहनकर फोटो शूट कराया।
विज्ञापन

7 of 8
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : social Media
टीम इंडिया के मध्यक्रम के भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने नई जर्सी पहनकर अपने अंदाज में पीछे लिखे अपने नाम की ओर इशारा करते हुए फोटो शूट कराया।
विज्ञापन

8 of 8
केएल राहुल - फोटो : social Media
टीम इंडिया के टेस्ट सलामी बल्लेबाज केएल राहुल नई जर्सी में जोशीले अंदाज में नजर आएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें