फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BGT: भारतीय टीम ने टेस्ट सीरीज से पहले पर्थ स्टेडियम में किया अभ्यास, स्लिप कैचिंग ध्यान केंद्रित किया

Tue, 19 Nov 2024 04:10 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ

सार

कोहली ने काफी देर तक अभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने शानदार कैच पकड़ी, जबकि पडिक्कल ने एक हाथ से कैच लपका। हालांकि, मौसम ने भारतीय टीम के अभ्यास सत्र को प्रभावित किया, लेकिन जैसे ही इसमें सुधार हुआ खिलाड़ी दोबारा अभ्यास के लिए मैदान पर उतरे।
विज्ञापन
1 of 5
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 नवंबर से होने वाले पहले टेस्ट मैच से पूर्व पर्थ स्टेडियम में जमकर अभ्यास किया। भारतीय टीम का ट्रेनिंग सत्र में ध्यान फील्डिंग पर केंद्रित था। फील्डिंग कोच टी. दिलीप के नेतृत्व में भारतीय खिलाड़ियों ने स्लिप कैचिंग का अभ्यास किया जो ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में काफी महत्वपूर्ण है। इस दौरान विराट कोहली, केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान और देवदत्त पडिक्कल ने स्लिप में कैच पकड़ने का अभ्यास किया।  
विज्ञापन

2 of 5
यशस्वी और कोहली - फोटो : BCCI
कोहली ने काफी देर तक अभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने शानदार कैच पकड़ी, जबकि पडिक्कल ने एक हाथ से कैच लपका। हालांकि, मौसम ने भारतीय टीम के अभ्यास सत्र को प्रभावित किया, लेकिन जैसे ही इसमें सुधार हुआ खिलाड़ी दोबारा अभ्यास के लिए मैदान पर उतरे। अभ्यास के दौरान फील्डिंग ड्रिल्स, वॉर्म-अप किए गए, जबकि कोहली की अगुआई में खिलाड़ियों ने फुटबॉल खेलने का आनंद भी उठाया। 
विज्ञापन

3 of 5
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
नेट पर जमकर बहाया पसीना 
नेट पर बल्लेबाजी के दौरान केएल राहुल और यशस्वी ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंदों को छोड़ते दिखाई दिए। नई गेंद का सामना करने के दौरान ऐसी गेंदों को छोड़ना महत्वपूर्ण है। कोहली और पडिक्कल ने बैकफुट स्ट्रोक खेलने पर ध्यान केंद्रित किया। कोहली ने इस दौरान शानदार कवर ड्राइव भी खेला। निचले क्रम पर बल्लेबाजी के लिए उतरे ध्रुव जुरेल ने अपर कट और आक्रामक बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया। वह छठे नंबर के लिए मजबूत दावेदारी पेश कर रहे हैं। 

4 of 5
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI
गंभीर के साथ चर्चा करते दिखे बुमराह 
इस बीच, ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने अपना समय बल्लेबाजी करने के साथ ही पिच का निरीक्षण करने पर बिताया। उनका ध्यान अपनी ऑलराउंड जिम्मेदारियों को पूरा करने पर है। माना जा रहा है कि नियमित कप्तान रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में जसप्रीत बुमराह पहले टेस्ट में भारतीय टीम की कमान संभालेंगे। वह अभ्यास सत्र के दौरान मुख्य कोच गौतम गंभीर, मोहम्मद सिराज और आकाश दीप के साथ चर्चा करते दिखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और सुब्रतो बनर्जी ने ट्रेनिंग सत्र के गौर से देखा। उनका ध्यान टीम संयोजन और व्यक्तिगत प्रदर्शन पर था। पहले मैच के लिए प्लेइंग-11 चुनने को लेकर उनके इनपुट काफी महत्वपूर्ण होंगे। पहले टेस्ट मैच को शुरू होने में अब ज्यादा समय शेष नहीं रह गया है और भारतीय टीम तैयारियों के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। अभ्यास के दौरान यह साफ देखने को मिला कि टीम ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों के अनुकूल ही ट्रेनिंग कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें