फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेंजों के हाथों टीम इंडिया की हार चाहेगा पाकिस्तान, दांव पर लगा है सबसे बड़ा रिकॉर्ड

Fri, 06 Jul 2018 02:38 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
virat kohli
विराट सेना शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टी-20 इंटरनेशनल जीतकर सीरीज सील करने के इरादे से उतरेगी। पहले मैच में कुलदीप यादव के पांच विकेट के बाद लोकेश राहुल ने नाबाद शतकीय पारी खेलकर टीम इंडिया को आठ विकेट से शानदार जीत दिलाई थी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
team india
वहीं दोनों टीमों के बीच होने वाले इस मैच में एक खास रिकॉर्ड भी दांव पर लगा है। इंग्लैंड के खिलाफ आज का मुकाबला जीतते ही टीम इंडिया टी-20 में लगातार आठ मैच जीतने के मामले में पाकिस्तान की बराबरी कर लेगी। बता दें कि इसी साल पाकिस्तान ने भी टी-20 में लगातार आठ मैच जीतने का रिकॉर्ड दर्ज किया था। जबकि भारत ने अब तक लगातार सात टी-20 मैच जीते हैं।
विज्ञापन

3 of 8
TEAM India
बता दें कि भारतीय टीम टी-20 क्रिकेट में लगातार छठी सीरीज जीतने की दहलीज पर है। इस सिलसिले का आगाज नवंबर 2017 में न्यूजीलैंड पर घरेलू सीरीज में मिली जीत के साथ हुआ था। उसके बाद से भारत ने एक भी द्विपक्षीय टी20 सीरीज नहीं गंवाई है।  

4 of 8
कुलदीप यादव
इंग्लैंड के बल्लेबाजों के लिए सबसे बड़ी चिंता चाइनामैन कुलदीप की गेंदबाजी होगी। पहले मैच में हार के बाद कप्तान इयोन मोर्गन और बल्लेबाज जोस बटलर ने अपने खिलाड़ियों से क्र्रीज पर संयम बरतने और गेंद को सावधानी से देखने की अपील की थी। बायीं बाजू में खिंचाव के कारण तेज गेंदबाज टिम कुरेन इंग्लैंड टीम से बाहर हैं। उनकी जगह उनके भाई सैम को जगह दी गई है । 
विज्ञापन

5 of 8
इयोन मोर्गन
इंग्लैंड खेमा अभ्यास के लिए स्पिन गेंदबाजी मशीन 'मर्लिन' का इस्तेमाल करेगा, क्योंकि उसके पास अभ्यास की खातिर कलाई के स्पिन गेंदबाज नहीं हैं। इससे पहले 2005 एशेज से पहले इंग्लैंड ने इस मशीन का इस्तेमाल किया था जब ऑस्ट्रेलिया के पास शेन वार्न जैसा स्पिनर था। इंग्लैंड के शीर्षक्रम ने तेज आक्रमण को बखूबी झेला था जो भारत के लिए चिंता का सबब है।
विज्ञापन

6 of 8
team india bowlers
उमेश यादव और भुवनेश्वर कुमार दोनों ओल्ड टैफर्ड में नाकाम रहे थे। एक मैच के बाद भारतीय टीम प्रबंधन बदलाव करने के मूड में नहीं होगा । युजवेंद्र चहल को महंगे साबित होने के बावजूद टीम में बरकरार रखा जा सकता है। 
विज्ञापन

7 of 8
टीम इंडिया
टीम इंडिया अगर सीरीज 2- 0 से जीतती है तो आईसीसी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज ऑस्ट्रेलिया से अंतर कम हो जाएगा, जबकि 3-0 से जीतने पर वह पाकिस्तान के बाद दूसरे स्थान पर आ जाएगी।
विज्ञापन

8 of 8
england
दूसरी ओर भारत को ऐसा करने से रोकने के लिए ऑस्ट्रेलिया को जिंबाब्वे में चल रही मौजूदा त्रिकोणीय सीरीज के अगले दो मैच जीतने होंगे। इंग्लैंड अगर हारता है तो न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बाद सातवें स्थान पर आ लुढ़क जाएगा। इंग्लैंड ने पिछले दस टी-20 मैचों में से पांच ही जीते हैं ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें